Train Accident News
Rail Accident | त्रिपुरा सरकार ने घटनास्थल पर एक विशेष टीम भेजी
त्रिपुरा सरकार ने त्रिपुरा के लोगों की सहायता के लिए कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल पर दो सदस्यीय टीम भेजी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के सचिव पीके चक्रवर्ती ने घटना का विवरण साझा किया। इससे पहले सोमवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि 16 जून को सुबह 8:15 बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस यात्रियों से भरी हुई सामग्री के साथ अगरतला रेलवे स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना हुई।
ट्रेन में 23 कोच थे, जिनमें 21 यात्री कोच और 2 वीपी पार्सल कोच शामिल थे। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) सक्रिय हो गया था,जो हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया और नवीनतम अपडेट के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा था।
Rail Accident | उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के लोगों की सहायता के लिए त्रिपुरा भवन कोलकाता से एक विशेष टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी गई है। टीम के आज शाम तक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रोफेसर माणिक साहा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार सभी घायल व्यक्तियों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी त्रिपुरा निवासी की इसमें मौत हुई होगी तो राज्य सरकार पीड़ित के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक किसी त्रिपुरा निवासी की मौत की खबर नहीं है।
Today Latest Hindi News | आज की ताजा खबरें|आज की ताजा खबर, आज की बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें,ताजा खबरें और आज के मुख्य समाचार | Rail Accident
Rail Accident Live : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। मजूमदार ने कहा, यह वास्तव में ए दुख घटना है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह (ट्रेन हादसा) मानवीय गलती के कारण हुआ। मैंने रेल मंत्री के साथ-साथ इस क्षेत्र के डीआऱएम से बात की है और करीब 12 बजे इस मार्ग पर परिचालन शुरू हो जाएगा। मुझे लगता है कि इस समय उन्हें (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिक जैसा कि मैंने सुबह कहा था कि वह राजनीतिक करेंगी और वैसा ही हुआ है।
Rail Accident: खराब सिग्नल को तेज गति से पार करने दिया गया या फिर लोको पायलट ने की अनदेखी? रेलवे ने कही यह बात
पश्चिम बंगाल में सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार को सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई। उसे एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि मालगाड़ी से टक्कर होने के बाद ट्रेनों की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। जबकि कई बोगियां हवा में लहरा गईं। वहीं 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। आइए जानते हैं ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे की यादें ताजा करने वाली दुर्घटना कैसे हुई।
पूरी खबर पढ़ें | भारत के प्रमुख व्रत पर्व और त्यौहारों की सूची| INDIAN FESTIVALS, 2024 DATES IN HINDI
Rail Accident | सुबह-सुबह खराब था सिग्नल सिस्टम
Rail Accident | रेलवे सूत्रों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि रानीपात्रा रेलवे स्टेशन और पश्चिम बंगाल के छत्तर हाट जंक्शन के बीच सुबह साढ़े पांच बजे से ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम खराब पड़ा था।सूत्रों ने बताया कि ट्रेन नंबर 13174 (सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस) रंगापानी स्टेशन से सुबह आठ बजकर 27 मिनट पर रवाना हुई थी और सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम खराब होने के चलते रानीपतरा रेलवे स्टेशन तथा छत्तर हाट के बीच रुकी रही।
पूरी खबर पढ़ें live | लॉन्च होते ही करेंगी सबका पत्ता साफ TATA AVINYA PRICE, अपने फ्यूचरस्टिक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ Launch








1 thought on “Rail Accident Live UPDATES: रेल मंत्री ने किया दुर्घटनास्थल का दौरा, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा; मृतकों के परिजन को 10 लाख”