Shamli News | जय श्री राम के उद्घोष के साथ थानाभवन में निकाली शोभायात्रा

themagnewz09

Shamli News | जय श्री राम के उद्घोष के साथ थानाभवन में निकाली शोभायात्रा
4.5/5 - (2 votes)

Shamli News | अयोध्या में श्री राम भगवान की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को थानाभवन में जय श्री राम के उद्घोष के साथ संपूर्ण सनातन भक्तगण द्वारा मंदिर दयाल आश्रम से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा से पहले सभी भक्तगण नगर के मंदिर दयाल आश्रम परिसर में एकजुट हुए। इसके बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा का शुभारंभ करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पांच सो सालों के संघर्ष हजारों लोगों के बलिदान के बाद हमारा सौभाग्य है कि हम अपनी आखों से भगवान रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देख रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राकेश कंबोज ने कहा कि नगर में बहुत से कार सेवक स्वर्गीय नरेंद्र सैनी, मुकेश अरोड़ा, प. अमृतलाल जी आदि है जिन्होंने गोली चलते हुए उसका सामना भी किया।

000

पूरी खबर पढ़ें TATA TECHNOLOGIES IPO 2023 करेगा आपको मालामाल! जाने पूरी डिटेल्स

कहीं कार सेवकों में स्वयंसेवकों ने जेल की यात्राएं सही। वही शोभायात्रा में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा भी नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ शामिल हुए और व्यवस्था बनाई। शोभा यात्रा नगर के नई घास मंडी के रास्ते होते हुए अग्रसेन मार्ग पहुंची। जहा से बाजार चौक पहुंचने पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे व गाजे- बाजे की धुन पर जमकर थिरके। यहां पर आतिशबाजी भी की गई।

वहीं भक्तगण भगवान श्री राम के चित्र से सुसज्जित भगवा झंडा लेकर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष व बच्चे काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान मार्ग में नागरिकों ने फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा बाजार चौक से दिल्ली सहारनपुर बस स्टैंड चरथावल बस स्टैंड से होते हुए घंटाघर चौक मेला ग्राउंड आदि से होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल दयाल आश्रम पर पहुंची।

00

जहां शोभायात्रा संपन्न हुआ। जिसके बाद रामायण पाठ की शुरूआत हुआ। रामायण पाठ 22 जनवरी को समाप्त होगी। जिसके बाद हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इधर शोभा यात्रा की सुरक्षा को लेकर थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देशन में पुलिस बल यात्रा के साथ चल रहे थे।

SHAMLI NEWS TODAY | आज की बड़ी खबरें | SHAMLI की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार

इस अवसर पर नगर संचालक राजेश तिवारी, राकेश कंबोज, नगर संपर्क प्रमुख अजय सिंघल, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शालू राणा, अर्जुन राणा, नगर कार्यवाहक कुशल सिंघल, जिला मठ मंदिर प्रमुख भारत भूषण शर्मा, नगर संपर्क प्रमुख अजय सिंघल, नगर व प्रखंड अध्यक्ष संजय कश्यप विश्व हिंदू परिषद, शारीरिक शिक्षा प्रमुख शिवम गुप्ता, इशू अरोरा, उदय, शशांक, पंडित देवेंद्र शर्मा, हर्षित, बालमुकुंद, शशि भूषण, मोंटी, किरण पाल कश्यप, पवन गौतम, आदि रहे।

रिपोर्ट-पंकज उपाध्याय MagNewz थानाभवन शामली

Leave a Comment