लोक डाउन के दौरान अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहे पति के घर पहुंची पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया। थाने पहुंचे मामले को पुलिस की मध्यस्थता के चलते पति पत्नी में समझौता करा दोनो महिलाओं को एकसाथ भेजा।
थानाभवन क्षेत्र के गांव खेड़ागदाई निवासी आरोपी सतेंद्र गत 18 वर्ष पूर्व मुंबई में रहकर रोजगार कर रहा था। इसी दौरान मुंबई की ही रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंधों के चलते विवाह हो गया। जिससे महिला को 3 बच्चे भी हैं। थानाभवन थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पति लॉकडाउन से पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। पति के साथ उसकी सहेली भी गायब हो गई।
अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई- ईओ
महिला ने बहुत तलाश की परंतु कोई सुराग नहीं लग सका। लगभग 8 माह बाद महिला को पता चला कि दोनों थाना भवन के गांव खेड़ा गदाई में रह रहे हैं। महिला तलाश करते हुए गांव पहुंची जहां पर पता चला कि पति का महिला से पुराना संबंध है। जिससे महिला को दो बच्चे हैं। मामला थाने पहुंचा तो विवाद हंगामे में बदल गया।
घंटों हंगामे के बीच थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने मध्यस्था की व दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों के बीच बैठक का दौर शुरू हुआ दोनों ही महिला आपस में मित्र थी जिनमें समझौता हुआ कि दोनों ही महिलाएं एक साथ मुंबई में ही रहेंगी। महिलाओं के बच्चों का लालन-पालन आरोपी करेगा।