भरतपुर 2021 | गोवर्धन | महिला अपने पति व प्रेमी दोनों को छोड़कर फरार पति और देवर ने मिलकर किया प्रेमी का अपहरण

themagnewz09

गोवर्धन
Rate this post

राजस्थान के भरतपुर में कुम्हेर थाना क्षेत्र के कंचनपुरा निवासी की पत्नी ने जब अपने प्रेमी के साथ मिलकर किसी तीसरे व्यक्ति के साथ शादी रचा ली तो पति ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमी का अपहरण कर लिया।

उत्तरप्रदेश की गोवर्धन थाना पुलिस ने इन दोनों भाईयों प्रेम सिंह जाटव व राजबहादुर जाटव पुत्र भंवर सिंह निवासी कंचनपुरा थाना कुम्हेर भरतपुर को आज गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हेर थाना क्षेत्र के कंचनपुरा गाव का निवासी प्रेम सिंह अपनी पत्नी मीना ब बच्चों के साथ गोवर्धन में पशु पेठ के सामने वाली गली में किराए पर रहा था।

Viral in India 2021 | Social Media पर सादगी से भरी एक शादी ने लोगों का दिल जीत लिया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वायरल.

उसी गली में रहने बाले महेश शर्मा से उसके अच्छे संबंध हो गए लेकिन इन सम्बन्धों की आड़ में प्रेम सिंह की पत्नी मीना की जब महेश शर्मा के साथ निकटता बढ़ गई तो प्रेम सिंह अपनी पत्नी मीना ब बच्चो को लेकर वापिस अपने गाव कंचनपुरा आ गया। बताया गया कि इसी बीच मीना अपने पति ब बच्चो को छोड़ वापिस महेश शर्मा के पास गोवर्धन आ गई तथा महेश के पास रहने लगी।

कानपुर: दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश शर्मा ने मीना को बहका कर बयाना के गांव डाडी निवासी हरी सिंह के साथ उसकी शादी करा दी तथा शादी कराने के बदले में 70 हजार रुपए महेश शर्मा ने ले लिए। इस बात की जब जानकारी प्रेम सिंह को हुई तो प्रेम सिंह ने अपने भाई के साथ महेश शर्मा के अपहरण की योजना बनाकर दो अप्रैल को उसका अपहरण कर लिया तथा महेश शर्मा से एक लाख रुपए फिरौती की मांग की।

दूसरी औरत को शॉपिंग करा रहे पति की पत्नी ने की कुटाई सरेआम रोड़ पर पीटा..

गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि महमदपुर निवासी राकेश कौशिक ने गोवर्धन थाना पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना दी कि उसके बहनोई महेश शर्मा पुत्र बाबू लाल निवासी पशु पैंठ का शुक्रवार को अपहरण हो गया है शनिवार दोपहर को फोन से उनके फोन पर एक लाख रुपए की मांग की गई है फिरौती का पैसा रेलवे स्टेशन पहुंचाने की बात कही गई है।

IPL 2021 Live telecast | IPL Matches कब, कहां और कैसे देखें, यहां मिलेगी पूरी Details | डीडी स्पोर्ट्स पर आईपीएल का प्रसारण होगा कि नहीं 2021 ?

इस पर गोवर्धन पुलिस सहित SOG की सर्विलांस की टीम बनाई गई। टीम की आशादीप इंटर कॉलेज के पास अपहर्ताओं से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने अपहृत महेश शर्मा को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया तथा दो आरोपियों को हथियार सहित दबोच लिया।

Leave a Comment