Vishwakarma Puja | विश्वकर्मा पूजा से एक दिन पूर्व टाटा मोटर्स में हुई डिवीजनवार पूजा | Happy Vishwakarma Puja 2021 | विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भेजें शुुभकामना संदेश

themagnewz09

Updated on:

Vishwakarma Puja
Rate this post

Vishwakarma Puja | हर साल की भांति इस बार भी टाटा मोटर्स में विश्वकर्मा पूजा से एक दिन पूर्व कंपनी में डिवीजनवार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। कंपनी के कर्मचारियों ने अपने आराध्य देव की पूर्व की तरह डिवीजनवार पूजा-अर्चना की। कंपनी के अंदर करीब बीस से ज्यादा स्थानों पर विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की गई।

यहां कोविड-19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए कम संख्या में लोग पूजा में शामिल हुए। वहीं एक दिन बाद कंपनी के जनरल ऑफिस के सामने सामूहिक पूजा होगी, जिमसें प्लांट हेड समेत सभी अधिकारी व यूनियन के नेता मुख्य रूप से शामिल होंगे।

Orbit Fab | अंतरिक्ष में होगा ‘पेट्रोल पंप’ (Refueling Station), खुद जाकर सैटेलाइट्स में भर देगा ‘तेल’ | 16 Sep

टाटा मोटर्स के प्लांट वन, एसेंबली लाइन, ट्रक लाइन, फ्रेम फैक्ट्री, प्लांट थ्री, इंजन डिवीजन, वर्ल्ड ट्रक, एचवी एक्सल, मेंटेनेंस, एवची ट्रांसमिशन, फोर्ज, फाउंड्री समेत अन्य डिवीजनों में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की गई। यहां डिवीजन से संबंधित यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर व आम कर्मचारी मौजूद रहे। उधर टाटा मोटर्स परिसर स्थित टैको, टोयो आदि स्थानों पर भी विश्वकर्मा पूजा की गई।

आज की बड़ी खबरें | Today Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबर | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News | News Today in Hindi

टाटा कमिंस में भी डिवीजनवार पूजा-अर्चना | Vishwakarma Puja

टाटा कमिंस में भी डिवीजनवार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। यहां पूजा को लेकर करीब आधे घंटे तक उत्पादन ठप रहा। सभी कर्मचारी अपने-अपने डिवीजन में कम संख्या में उपस्थित भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। फुल, चंदन, रोढी, नारियल, मिठाई चढ़ाकर कंपनी की तरक्की की कामना की। यहां कर्मचारियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सभी कर्मी अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करने में ध्यामग्न रहे।

Happy Engineer’s Day 15 SEP | कौन थे डॉ. एम विश्वेश्वरैया ? ये है इंजीनियर्स डे का इतिहास, महत्‍व व तथ्‍य

एक दिन पूजा-अर्चना

टाटा मोटर्स व टाटा कमिंस में एक दिन पूर्व ही भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन कंपनियों में अवकाश रहता है। उस दिन कंपनी में काेई नहीं जाता है, ऐसे में एक दिन पूर्व ही कंपनियों के डिवीजन में पूजा की जाती है।

Happy Vishwakarma Puja 2021 Wishes, Quotes, Images, Greetings, Messages in Hindi

17 सितंबर, शुक्रवार 2021 को देशभर में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। विश्वकर्मा जी को ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में भी माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ही ऐसे देवता हैं जो हर काल में सृजन के देवता रहे हैं व सम्पूर्ण सृष्टि में जो भी चीजें सृजनात्मक हैं.

IPL 2021 MI vs CSK | 19 सितंबर को मुंबई-चेन्नई के बीच खेला जाएगा IPL का पहला मैच, देखें पूरा Schedule!

जिनसे जीवन संचालित होता है वह सब भगवान विश्कर्मा की देन है। अत: इसी श्रद्धा भाव से किसी कार्य के निर्माण और सृजन से जुड़े हुए लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन सभी कारखानों और औद्योगिक संस्थानों में विश्वकर्मा जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं साथ ही व्यापार में तरक्की और उन्नति प्राप्त होती है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एक दूसरे को भेजें शुभकामना संदेश…

1* भगवान विश्वकर्मा की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी नाम लेता है विश्वकर्मा का
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती!

2* विश्व विश्वकर्मा प्रभु मेरा
हो प्रसन्न हम बालक तेरा
तू सदा इष्टदेव हमारा
सदा बसो प्रभु मन में हमारे।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

Subscribe Magnewz on YouTube |  Vishwakarma Puja

3* मिले सहारा आपका जब हमें
हर गम जिन्दगी से हो जाये दूर।
हमेशा रहें हम आपके भक्त
चमके आपके चेहरे पर नूर।
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती 2021

4* जिन्हें कर्म में विश्वास है
विश्वकर्मा जी उनके पास हैं
सदकर्म करते रहते हैं वो पावनधरा पर
शरीर में उनके जब तक अंतिम सांस है
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2021

444
Happy Vishwakarma Puja 2021

5* अद्भुत सकल सृष्टि कर्ता।
सत्य ज्ञान सृष्टि हित कर्ता।
अतुल तेज तुम्हरो जगमाही।
कोई विश्वमही जानत नही।।
Happy Vishwakarma Puja 2021

6* ॐ विश्वकर्मणे नमः
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते हैं
करुणा का प्रयास से जल मांगते हैं
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनायें!

7* धन, वैभव, सुख–शान्ति देना,
भय, जन–जंजाल से मुक्ति देना।
संकट से लड़ने की शक्ति देना,
हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा।।
Happy Vishwakarma Puja 2021

8* ओम आधार शक्तपे नम:।
ओम कूमयि नम:।
ओम अनन्तम नम:।
पृथिव्यै नम:।
Happy Vishwakarma Puja 2021

Happy Vishwakarma Puja to all Our Readers of MagNewz

Leave a Comment