IND VS SL LIVE Score : विराट-गिल का वार, श्रेयस अय्यर ने दिखाई धार, भारत ने लंका को दिया पहाड़नुमा लक्ष्य, भारत 50.0 ओवर के बाद 357/8

themagnewz09

IND VS SL LIVE : श्रीलंका के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत, मुंबई में 11 साल बाद भिड़ेंगी दोनों टीमें
Rate this post

IND vs SL Live: भारत को छठा झटका

भारत को 48वें ओवर में 333 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मदुशंका ने श्रेयस अय्यर को तीक्ष्णा के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बना सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी क्रीज पर हैं। श्रेयस ने जडेजा के साथ 36 गेंद में 57 रन की साझेदारी निभाई। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 339 रन है। मदुशंका की यह पांचवीं सफलता रही। इससे पहले वह रोहित, शुभमन, विराट और सूर्यकुमार को पवेलियन भेज चुके हैं।

IND vs SL Live: श्रेयस का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 288 रन है। फिलहाल श्रेयस 53 और रवींद्र जडेजा पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

IND vs SL Live Score: भारत को पांचवां झटका

42वें ओवर में 276 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। दिलशान मदुशंका ने सूर्यकुमार यादव को विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंद में 12 रन बना सके। मदुशंक का यह चौथा विकेट रहा। इससे पहले वह रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल को भी पवेलियन भेज चुके हैं। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 279 रन है। फिलहाल श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

IND vs SL Live Score: केएल राहुल पवेलियन लौटे

भारत को 40वें ओवर में 256 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर केएल राहुल हेमंता को कैच थमा बैठे। राहुल ने 19 गेंद में 21 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। फिलहाल श्रेयस अय्यर का साथ निभाने के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 264 रन है।

IND vs SL Live Score: राहुल-श्रेयस के बीच 50+ रन की साझेदारी

भारत ने 38 ओवर के बाद तीन विकेट पर 248 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 39 गेंद में ही अब तक 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रेयस 25 गेंद में 32 रन और राहुल 16 गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली 88 और शुभमन गिल 92 रन बनाकर आउट हुए थे।

IND vs SL Live Score: विराट भी शतक से चूके

विराट कोहली 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें निसांका के हाथों कैच कराया। कोहली अपने 49वें वनडे शतक से चूक गए। अब श्रेयस के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 199/3 है।

IND vs SL LIVE Score: शुभमन गिल शतक से चूके

शुभमन गिल शतक से चूक गए हैं. उन्होंने 92 रन की शानदार पारी को अंजाम दिया. विराट कोहली अपने शतक के करीब पहुंच चुके हैं. अब उनके बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं.

IND vs SL LIVE Score: 25 ओवर में बनाए 151 रन

India vs Sri Lanka World Cup LIVE Score: 25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 151 रन है. विराट कोहली 74 गेंद पर 73 और शुभमन गिल 75 गेंद पर 65 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों बैटर अब तक 147 रन की नाबाद साझेदारी भी कर चुके हैं.

IND vs SL Live Score: शुभमन गिल का भी अर्धशतक

विराट कोहली के बाद शुभमन गिल ने भी 55 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां अर्धशतक रहा। दोनों के बीच अब तक 110 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 119 रन है। विराट 53 रन और शुभमन गिल 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

IND vs SL Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 50 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 70वां अर्धशतक रहा। इसी के साथ दोनों ने भारत का स्कोर 100 रन के पार भी पहुंचा दिया है। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 106 रन है। विराट 52 और शुभमन 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 102 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। 

IND vs SL LIVE Score: टीम इंडिया 100 रन की ओर

India vs Sri Lanka World Cup LIVE Score:  14 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 85 रन है. विराट कोहली 39 और शुभमन गिल 34 रन पर खेल रहे हैं. दोनों अब तक नाबाद 81 रन की साझेदारी कर चुके हैं.

IND vs SL LIVE Score: 9वें ओवर में 50 रन पूरे

India vs Sri Lanka World Cup LIVE Score: कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्द गिरने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने टीम इंडिया की पारी को संभाल लिया है. 50 रन 9वें ओवर में पूरे हुए. ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 57 रन है. गिल 25 और कोहली 26 रन पर खेल रहे.

IND vs SL LIVE Score: भारत की खराब शुरुआत

India vs Sri Lanka World Cup LIVE Score: भारत ने मैच की दूसरी गेंद पर ही कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है. फिलहाल, शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं.

IND vs SL LIVE Score: रोहित शर्मा दूसरी गेंद पर बोल्ड

India vs Sri Lanka World Cup LIVE Score: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चौके से शुरुआत की थी लेकिन दूसरी ही गेंद पर ही बोल्ड हो गए. उनका विकेट दिलशान मधुशनका ने लिया. रोहित ने 4 रन बनाए.

IND vs SL LIVE Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11

India vs Sri Lanka World Cup LIVE Score: पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशन हेमंता, कसुन रजिता, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशनका, दुश्मंता चमीरा.

IND vs SL LIVE Score: भारत की प्लेइंग-11

India vs Sri Lanka World Cup LIVE Score: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

IND VS SL World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: भारत का सफर इस विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। उसने अपने सभी छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक है। टीम इंडिया जीत के इस क्रम को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगी। उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराया है।

Table of Contents

भारत विश्व कप में अपना सातवां मैच गुरुवार (दो नवंबर) को खेलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसके सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। इसी स्टेडियम में 12 साल पहले 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। भारतीय टीम की नजर उसके खिलाफ विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। 2011 और 2019 में भारत को जीत मिली थी।

लॉन्च होते ही करेंगी सबका पत्ता साफ TATA AVINYA PRICE, अपने फ्यूचरस्टिक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ 

भारत का सफर इस विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। उसने अपने सभी छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक है। टीम इंडिया जीत के इस क्रम को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगी। उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराया है।

श्रीलंका को मिली है सिर्फ दो जीत (INDIA VS SRILANKA)

श्रीलंका की बात करें तो उसे छह मैचों में दो जीत मिली है। उसने नीदरलैंड और इंग्लैंड को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

आज के मुख्य समाचार |  देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप में हेड टू हेड

विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच नौ मैच खेले गए हैं। दोनों का पलड़ा बराबरी पर है। भारत और श्रीलंका ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। श्रीलंका ने 1979, 1996 (दो बार) और 2007 में जीत हासिल की है। भारत को 1999, 2003, 2011 और 2019 में जीत मिली है।

The Magnewz हम विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका मैच गुरुवार (दो नवंबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

DR CUBES STORY: कैसे सिर्फ बर्फ बेचकर बना डाली इन्होंने करोड़ो की कंपनी, पढ़े पूरी कहानी

विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका (IND VS SL) मैच कितने बजे शुरू हुआ?
भारत बनाम श्रीलंका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

IND vs SL live streaming विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें themagnewz.in पर पढ़ सकते हैं।

IND vs SL Live Score: 11 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का होगा आमना-सामना

भारत और श्रीलंका की टीम 11 साल बाद एक बार फिर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी. आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर साल 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में हुई थी और भारत चैंपियन बना था। 

JIO FINANCIAL SERVICES SHARE PRICE: आज इतना नीचे गिर गया JIO का ये शेयर, सभी हुए परेशान!

IND vs SL Live Score: कैसी खेलती है वानखेड़े की पिच

वानखेड़े के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और यहां पर रन बनाना काफी आसान रहता है। साउथ अफ्रीका ने इसी मैदान पर दो मैचों में 350 प्लस का टारगेट खड़ा किया है।

IND vs SL Live Score: हार्दिक पर रोहित ने दिया अपडेट

 रोहित शर्मा ने साफ किया है कि हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। हार्दिक की रिकवरी अच्छी हो रही है और वह जल्द ही एक्शन में दिखाई देंगे। 

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

READ ARTICLES ON US FINANCE MARKET

Leave a Comment