IPL 2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | धोनी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सुरेश रैना ने जो बात लिखी आपका दिल छू लेगी

themagnewz09

Updated on:

चेन्नई सुपर किंग्स
Rate this post

IPL 2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | CSK | CHENNAI SUPER KINGS


सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती मैदान पर और मैदान के बाहर भी नजर आती है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी काफी अहम हैं। बीता सीजन हालांकि कुछ अलग रहा था जब सुरेश रैना ने आईपीएल से हटने का फैसला लिया था। यूएई में हुए इस टूर्नमेंट में रैना नहीं खेले थे और वह भारत लौट आए थे। इसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने लगी थीं।

Dhoni and Raina Photo: सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी तस्वीर पर कॉमेंट किया है। इस कॉमेंट को पढने के बाद लगता है कि दोनों के बीच रिश्ता बेहद मजबूत ही है। हालांकि पिछले सीजन में दोनों के बीच अनबन की खबरें आईं थीं।

इस बार बात कुछ अलग है। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती नजर आ रही है। अपनी और धोनी की तस्वीर पर सुरेश रैना का कॉमेंट इस बात की पुष्टि करता है कि इन दोनों की दोस्ती न सिर्फ सलामत है बल्कि पहले की ही तरह मजबूत भी है।


आईपीएल (IPL) 2021: वनडे सीरीज के बाद भारत में ही रुके ये 11 इंग्लिश क्रिकेटर, जानें कौन-किस टीम से खेलेगा

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी और रैना की एक साथ प्रैक्टिस करते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इसमें दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ साथ खड़े थे। इस फोटो पर रैना ने कॉमेंट किया- ‘हमेशा आंख से आंख मिले यह जरूरी नहीं, लेकिन दिल से दिल हमेशा मिला हुआ है, @mdhoni।’

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नेट्स में बड़े Six शॉट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं चेतेश्वर पुजारा

गुरुवार को सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने टि्वटर पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी, रैना, सैम करन आईपीएल के 14वें सीजन से पहले अपने हुनर को मांज रहे थे।

इस वीडियो में धोनी और रैना दोनों को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। जब सैम करन बैटिंग करने आ तो रैना और धोनी पीछे से खड़े होकर देख रहे थे। इस बीच वे दोनों मुस्कुरा भी रहे थे।

Leave a Comment