Lockdown news | यूपी में कोरोना | दो दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 10 प्वाइंट में जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला

themagnewz09

UP News Today
Rate this post

Lockdown news | उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले नित नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 2,95,752 है। इन्हें देखते हुए यूपी सरकार रोज कोई न कोई नया कदम उठा रही है।

Lockdown news | पहले इससे निपटने के लिए कई जिलों में धारा 144 लगाई गई, फिर जब इससे भी बात न बनी तो सूबे के 10 सबसे प्रभावित शहरों में रात्रि लॉकडाउन लगाया गया और फिर उसका समय बढ़ाया गया। लेकिन रिकॉर्ड तोड़ते संक्रमण के नए मामलों को देखते सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन लॉकडाउन को दो दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इस लॉकडाउन की दो दिन यानी गुरूवार सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Breaking News | IPL 2021 | दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, टाला गया KKR और RCB का IPL मैच | KKR players found Corona positive

Lockdown news | सरकार ने बताया है कि इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। आगे पढ़ें 10 प्वाइंट्स में क्या रहेगा खुला और बंद…

Lockdown news | 10 Points
  1. शुक्रवार शाम से जारी हुए लॉकडाउन को अब गुरूवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है
  2. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।
  3. पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार भी यही गलती की तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।
  4. आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
  5. मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।
  6. दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
  7. यूपी में इशादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति।
  8. साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी यूपी में जारी रहेगा।
  9. 10 जिलों में शाम को 7.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं।
  10. 15 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द।

ये भी पढ़ें…

Breaking News | (कोरोना ) Corona Vaccine Update: अमेरिका के टॉप विशेषज्ञ ने कहा, Covaxin में है कोरोना (कोविड-19) के 617 प्रकारों को बेअसर करने की ताकत

Lockdown news Today Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबर | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

त्रिपुरा 2021 | डीएम शैलेश यादव सस्पेंड, नाइट कर्फ्यू के दौरान शादी में काटा था बवाल

Magnewz

Leave a Comment