Ratan Tata News | हाथ पकड़कर मंच पर आए… जब हिंदी न आते हुए भी हिंदी में बोले रतन टाटा | Breaking

themagnewz09

Ratan Tata
Rate this post

Ratan Tata News | मैं हिंदी में भाषण नहीं दे सकता, इसलिए अंग्रेजी में बोलूंगा…। कुछ देर अंग्रेजी में बोलने के बाद रतन टाटा खुद को रोक न सके।टूटी-फूटी ही सही, पर हिंदी में बोलने लगे। उम्र के असर के कारण उनकी आवाज में थरथराहट थी। मौका असम में कैंसर हॉस्पिटलों के उद्घाटन का था।

इन अस्पतालों को बनाने में सरकार के साथ टाटा (Ratan Tata) की भी हिस्सेदारी है। कार्यक्रम में पीएम मोदी मंच पर मौजूद थे। रतन टाटा भी इस मौके पर बुलाए गए। अधिक उम्र के कारण टाटा अनाउंसर की मदद से किसी तरह माइक पर आए और उन्होंने दिल से बातें कहनी शुरू कीं। उन्होंने कहा कि मुझे हिंदी में भाषण देना नहीं आता, इसलिए मैं अंग्रेजी में बोलूंगा।

Today Latest Hindi News 2022 | आज की ताजा खबरें | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) ने आगे कहा- संदेश एक ही होगा। मेरे दिल से निकला हुआ। टाटा ने इसके बाद असम में कैंसर अस्पतालों के उद्घाटन को राज्य के इतिहास का बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर और कैंसर के इलाज के क्षेत्र में असम एक पायदान पर खड़ा है। इस दौरान पीएम मोदी टाटा की हर एक बात को बेहद गौर से सुनते हुए दिखाई दिए

Breaking News 2022 | जौनपुर में किशोरी संग रात भर दुष्कर्म, सुबह बेहोश मिली किशोरी, हिरासत में एक आरोपि |

कुछ देर अंग्रेजी में बोलने के बाद टाटा हिंदी में हाथ तंग होने के बावजूद हिंदी में बोलने लगे। Ratan Tata ने टूटी-फूटी हिंदी में कहा, ‘आज असम दुनिया को बता सकता है कि इंडिया का एक छोटा स्टेट कैंसर का इलाज कर सकता है….।

Smriti Irani | Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

‘ टाटा (Ratan Tata) ने मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मोदी गर्वनमेंट को मैं थैंक्यू बोलता हूं कि वे असम को भूले नहीं…आगे बढ़ेगा। और मैं उम्मीद करता हूं कि यह स्टेट आगे जाएगा। भारत का झंडा और इंडिया फ्लैग.. दिल से यह स्टेट आगे बढ़ेगा ।

PM Modi Assam Visit Live: मोदी बोले- पूर्वोत्तर में कानून-व्यवस्था में सुधार, अफ्स्पा को पूरी तरह से हटाने की कोशिशें जारी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नेटवर्क को दिया जा रहा बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक नई ताकत के साथ वेलनेस सेंटर के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नेटवर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत के तहत भारत सरकार 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दे रही है। 2014 से पहले केवल 7 एम्स थे, अब 16 नए एम्स हैं।  

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

पिछले आठ वर्षों में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से अफ्स्पा (AFSPA) को पूरी तरह से हटाने के प्रयास जारी हैं। दिफू में ‘शांति, एकता और विकास’ रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अफ्स्पा को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से वापस लिया जा सकता है क्योंकि पिछले आठ वर्षों में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।

IPL 2022 | BCCI ने ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और प्रवीण आमरे पर लगाया जुर्माना, IPL मैच में बाधा डालने के लिए इन पर लगा Ban 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हिंसा में 75 प्रतिशत की कमी के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है, कानूनों को लागू करने से बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि अफ्स्पा को पहले त्रिपुरा और फिर मेघालय में रद्द कर दिया गया था। 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले तीन दशकों में असम में पिछली सरकारों ने इसे बार-बार बढ़ाया था क्योंकि कानून व्यवस्था की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ था। पिछले आठ वर्षों में हालात पर नियंत्रण के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों से अफ्स्पा को हटा दिया गया है। हम इसे शेष हिस्सों से भी वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं। अधिनियम नगालैंड, असम और मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में लागू है। 

Ratan Tata and PM Modi Assam Visit LIve News Updates

Leave a Comment