Surya Grahan | Solar Eclipse June 2021: साल के पहले सूर्य ग्रहण से रहें सावधान; सेहत को 5 तरह से पहुंचा सकता है नुकसान

themagnewz09

Surya Grahan
Rate this post
कल ही शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या भी है. ये सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का योग करीब 148 साल बाद बन रहा है. इससे पहले शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था. जानकारी के मुताबिक भारत में पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. ऐसे में आइए जानते हैं आपकी राशि पर ग्रहण का कैसा असर पड़ेगा.

Surya Grahan or Solar Eclipse June 2021: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 10 जून यानी कल (गुरुवार) को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल के पहले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के दिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) भी है। इसके साथ ही इस दिन धृति और शूल योग भी बनेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है और इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं लेकिन पूजा आराधना चलती रहती है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण का सेहत पर भी असर पड़ता है।

सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण घटना है जिसमें हमें अपने खान-पान और सेहत का भी खास ध्यान रखना होता है। यहां हम सूर्य ग्रहण से होने वाले नुकसान के 5 फैक्टर्स बता रहे हैं जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है।

पूरी खबर पढ़ें : Covid-19 Updates | देश में 24 घंटे में फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 91227 केस दर्ज; संक्रमण से गई 2213 लोगों की जान

​किस वक्त और कहां-कहां होगा सूर्य ग्रहण | Surya grahan 2021 in India date and time

सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट खत्म होगा। इस बीच आपको सूर्य ग्रहण के नेगेटिव प्रभाव से अपना बचाव करना होगा। ये ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, लेकिन उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में, उत्तरी कनाडा, यूरोप और एशिया में, ग्रीनलैंड और रूस के अधिकांश हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। कनाडा, ग्रीनलैंड तथा रूस में वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं, उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, यूरोप और उत्तरी एशिया में आंशिक सूर्य ग्रहण दृश्य होगा।

पूरी खबर पढ़ें : Today Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबरें | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

इस गलती से ​जा सकती हैं आंखों की रोशनी | Surya Grahan or Solar Eclipse June 2021

वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को सीधे नंगी आंखों से देखना उचित नहीं माना जाता है, ऐसा करने पर आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है। सूर्य ग्रहण का हल्का प्रकाश आपके रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है और इस स्थिति में आप अंधेपन का शिकार हो सकते हैं।

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, सूर्य ग्रहण को देखने के लिए चश्मा पहनना चाहिए। नंगी आंखों से आपको सूरज तो स्पष्ट दिखेगा नहीं, बल्कि आपकी सेहत संबंधी समस्याएं और हो जाएंगी। बहुत से लोग धूप के चश्मे या फोटोग्राफिक नेगेटिव का भी उपयोग करते हैं लेकिन वे प्रभावी नहीं होते हैं।

पूरी खबर पढ़ें : Nusrat Jahan | नुसरत जहां हैं प्रेगनेंट, पति निखिल को नहीं जानकारी? BJP के यश दासगुप्ता को कर रही हैं डेट?

Surya grahan 2021: क्‍या सूर्य ग्रहण के दौरान सो सकती है गर्भवती मह‍िला, जानें प्रेग्‍नेंसी में ग्रहण के न‍ियम

विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इस बार भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से इस बार सुतक काल माना नहीं जाएगा और धार्मिक कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी। मगर जानकारों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। कहा जाता है कि किसी भी ग्रहण का प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर सबसे ज्यादा पड़ता है इसीलिए उन्हें कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण काल में गर्भवती महिला द्वारा किए गए कुछ काम मां और बच्चा दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।  

पूरी खबर पढ़ें : Bollywood News 2021| अंशुला कपूर से मिलने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हैं अर्जुन कपूर की बहन

Solar eclipse impact on pregnant ladies, सूर्य ग्रहण 2021 में गर्भवती मह‍िला को क्‍या करना चाह‍िए  | Surya Grahan or Solar Eclipse June 2021

नंगी आंखों से सूर्य ना देखें

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को नंगी आंखों से सूर्य को‌ देखने से बचना चाहिए ताकि वह सूर्य की किरणों से बची रहें और उनकी आंखों को नुकसान ना हो। यह भी कहा जाता है कि ऐसा करने से महिला के स्वास्थ्य और‌ गर्भ पर बुरा असर पड़ता है।

Subscribe Magnewz on YouTube | SUBSCRIBE LIKE and Share

घर से बाहर ना निकलें

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिला घर पर रहने का प्रयास करें। ग्रहण काल के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि आपकी और गर्भ‌ में पल रहे शिशु की‌ त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गर्भस्थ शिशु को ग्रहण की छाया से बचाना चाहिए।

नुकीली चीजों से रहें दूर |Surya Grahan or Solar Eclipse June 2021

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिला को ग्रहण काल‌ में नुकीली जी और काटने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चाकू, कैंची, पिन आदि चीजों का इस्तेमाल करना शिशु का नुकसान पहुंचा सकता है।

Subscribe Magnewz on YouTube | SUBSCRIBE LIKE and Share

ग्रहण काल ना करें भोजन | Surya Grahan or Solar Eclipse June 2021

गर्भवती महिलाओं को यह हिदायत दी जाती है कि ग्रहण काल में वह सिर्फ फलाहार का सेवन करें और भोजन से दूर रहें।

Can a pregnant woman sleep during solar eclipse, गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान ना‌ सोएं

गर्भवती महिलाएं इस बात पर विशेष ध्यान दें कि उन्हें सूर्य ग्रहण काल में नहीं सोना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घास पर बैठना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण से पहले और बाद में स्नान अवश्य करना चाहिए, इससे सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।

2 thoughts on “Surya Grahan | Solar Eclipse June 2021: साल के पहले सूर्य ग्रहण से रहें सावधान; सेहत को 5 तरह से पहुंचा सकता है नुकसान”

Leave a Comment