The Kashmir Files box office | विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने रचा इतिहास, कमाई की आंधी में ध्वस्त हुए पुराने रिकॉर्ड | Movie Review 2022

themagnewz09

The Kashmir Files
Rate this post

The Kashmir Files Box Office Day 7: विवेक अग्रिहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। बिल्कुल शांति, बिना किसी शोर शराबे के रिलीज हुई एक फिल्म जोकि किसी मुद्दे पर आधारित थी। फिल्म पंडितों को भी उम्मीद नहीं थी कि ये 7 दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े के इस कदर करीब पहुंच जाएगी।

पहले ही दिन 3.55 करोड़ कमाने वाली कश्मीर फाइल्स ने 7 दिनों में देश में एक भावनात्मक आंधी ला दी है। जिसका नतीजा ये हुआ है कि द कश्मीर फाइल्स नए सिरे से बॉक्स ऑफिस का इतिहास लिखा रही है।

The Kashmir Files की हर दिन बढ़ रही कमाई, छठे दिन Box Office Collection ने तोड़ा रिकॉर्ड

द कश्मीर फाइल्स को लोगों का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और गुरुवार के आंकड़ो पर गौर करें तो फिल्म की कमाई 17.50 से 19.50 करोड़ के करीब रहेगी जिससे इसके बाद इसका कुल कलेक्शन होगा 96.75 से 98.75 करोड़ के बीच। फिल्म शुक्रवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Happy Holi Images 2022 Photos , Messages , Wishes, Quotes in Hindi | दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे हैप्पी होली शुभकामना संदेश

The Kashmir Files Box Office Collection Day 7: 100 करोड़ के करीब पहुंच द कश्मीर फाइल्स, बंपर कमाई जारी

द कश्मीर फाइल्स को होली के दिन और फिर आने वाले वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के लिए जैसा माहौल बना है, उसे देखकर लगता है कि ये अभी और आगे जाएगी। हालांकि सोशल मीडिया पर लीक होने से भी इसे कुछ हद तक नुक्सान हुआ है। पर हर कोई हैरान है कि बिना किसी सुपरस्टार के कोई फिल्म 3.55 करोड़ से शुरू होकर इतनी जल्दी कैसे 100 करोड़ के करीब पहुंच गई।

हालांकि अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती की इस फिल्म के लिए राहें इतनी आसान नहीं हैं। शुक्रवार को सुपरस्टार अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज हो रही है। ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म को लेकर काफी बज है। लोग अपने फेवरेट स्टार को एक नए अवतार में देखने के लिए बतेब हैं। 

IPL LIVE 2022 Schedule | IPL 2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च को CSK-KKR में होगा पहला मुकाबला, देखें लिस्ट

द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए, कोई सोच सकता है कि बच्चन पांडे के निर्माताओं को फिल्म की रिलीज को बाद की रिलीज डेट के लिए टाल देना चाहिए था। हालांकि, मेकर्स को रिलीज के इतने करीब पोस्टपोन करने में शायद बहुत देर हो चुकी थी।

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

जैसा कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से चल रही है, यह शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखेगी। होली की वजह से देर शाम और रात के शो अच्छी तरह से भरे रहेंगे। इस तरह फिल्म ने खुद को एक ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित कर लिया है और उस हमले का सामना करने के लिए बच्चन पांडे इस सप्ताह रिलीज हुई है।

   

Leave a Comment