Uttar Pradesh News| UP के CM योगी आदित्यनाथ को भी कोरोना हुआ, 9 दिन पहले 5 अप्रैल को ली थी Corona वैक्सीन की पहली डोज

themagnewz09

Uttar Pradesh News
Rate this post

Uttar Pradesh News | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसर और कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

Uttar Pradesh News| UP के CM योगी आदित्यनाथ को भी कोरोना हुआ, 9 दिन पहले 5 अप्रैल को ली थी Corona वैक्सीन की पहली डोज सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शेयर की। 5 अप्रैल को ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। योगी इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव में लगातार चुनावी सभाएं करते रहे हैं।

Uttar Pradesh News | उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। अखिलेश ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद को आइसोलेट कर लें।

Uttar Pradesh News | यूपी में 95 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

Uttar Pradesh News | उत्तर प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 95 हजार से ज्यादा हो गई है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का संकट सामने आने लगा है।

Uttar Pradesh News| UP के CM योगी आदित्यनाथ को भी कोरोना हुआ, 9 दिन पहले 5 अप्रैल को ली थी Corona वैक्सीन की पहली डोज |पूरे राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन के 25 हजार डोज मंगवाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इंजेक्शन की सप्लाई कराने का आदेश दिया है।

Covid-19 | अरविंद केजरीवाल | घर में हो सकता है इलाज तो छोड़ दें बेड, अस्पतालों में भर्ती रोगियों से अरविंद केजरीवाल की अपील

Uttar Pradesh News : उधर, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फिर से होटल्स और हॉल में कोविड केयर सेंटर बनाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र चौहान ने कहा कि फिलहाल बेड और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले से तैयारी की जा रही है।

Uttar Pradesh News | पिछले 24 घंटे में 1.85 लाख से ज्यादा मरीज मिले

देश में मंगलवार को 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82,231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच ही रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई थीं।

Uttar Pradesh News | Jaunpur News Today | पढे आज की ताजा खबर, 14 April 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार |आज के ताजा समाचार हिंदी में | आज के ताजा समाचार | Jaunpur News

कोरोना अपडेट्स

  • हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, देशव्यापी टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 37 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी।
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं है।
  • देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के स्‍टाफ के कई मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सभी सुनवाई अब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सभी जज इस दौरान अपने आवास से ही काम करेंगे। इस दौरान कोर्ट की अलग-अलग बेंच तय समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी और सुनवाई करेंगी।

प्रमुख राज्यों के हाल…

1. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 60,212 नए मरीज मिले। 31,624 मरीज ठीक हुए और 281 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 35.19 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.66 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,526 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.93 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh News
यहां मंगलवार 17,963 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 15,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,682 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,187 मरीजों की मौत हुई है। एक लाख 9 हजार 139 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
राज्य में मंगलवार को 13,468 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.95 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,436 मरीजों की जान चली गई। 43,510 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

5. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 8,998 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,070 लोग रिकवर हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,261 मरीजों की जान चली गई। 43,539 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में गुजरात को 6,690 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,748 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4922 मरीजों की मौत हो गई। 34,555 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Leave a Comment