मुख्य समाचार | Coronavirus India Live | मुंबई में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नहीं लग रहा टीका, 8 दिन करना होगा इंतजार

themagnewz09

मुख्य समाचार
Rate this post

मुख्य समाचार | कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कोहराम मचा रही है। हर दिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.68 लाख दैनिक मामले आए और 3,400 लोगों की मौत हुई। इधर 13 विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर मुफ्त वैक्सीनेशन की सलाह दी है। इधर दिल्ली में आज से कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया है। मुंबई में वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों को अब आठ दिन तक इंतजार करना होगा।

Lockdown news | यूपी में कोरोना | दो दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 10 प्वाइंट में जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला

मुख्य समाचार | मुंबई | पिता को खोने के बाद भी अस्पताल में मरीजों की देखभाल कर रहा डॉक्टर

पुणे के संजीवन अस्पताल में एक डॉक्टर अपने पिता को खोने के बाद भी मरीजों की सेवा कर रहा है। संजीवन अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मुकुंद का कहना है कि उनकी माता और भाई भी कोविड-19 से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि ये स्थिति बेहद खतरनाक है और इस समय हम आराम नहीं कर सकते।

मुख्य समाचार | दिल्ली में 100 फीसदी टीकाकरण की उम्मीद- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के 76 स्कूलों में वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इसके साथ 301 केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक स्कूल में दस केंद्र बनाए जाएंगे। एक मई को हमें 4.5 लाख खुराकें मिली थीं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली में 100 फीसदी लोगो को वैक्सीन लगे। 

Breaking News | (कोरोना ) Corona Vaccine Update: अमेरिका के टॉप विशेषज्ञ ने कहा, Covaxin में है कोरोना (कोविड-19) के 617 प्रकारों को बेअसर करने की ताकत

मुख्य समाचार | दिल्ली के सीएम होम आइसोलेश से संबंधित नियमों को लेकर करेंगे अहम बैठक

होम आइसोलेशन को लेकर नई रणनीति बनाने पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।

मुख्य समाचार | कर्नाटक | चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत

कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में ऑक्सीजन की कमी और दूसरे कारणों से 24 मरीजों की मौत हो गई है। इसमें कोरोना के मरीज भी शामिल हैं। जिला प्रभारी ने कहा कि हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस मामले में संज्ञान लिया है और मंगलवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। 

Today Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबर | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

मुख्य समाचार | मध्यप्रदेश | मान्यता प्राप्त पत्रकार को फ्रंटलाइन वर्कर्स माना जाएगा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया कि हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है।

Magnewz

1 thought on “मुख्य समाचार | Coronavirus India Live | मुंबई में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नहीं लग रहा टीका, 8 दिन करना होगा इंतजार”

Leave a Comment