Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस के घर में हुआ पहला एलिमिनेशन! इस कंटेस्टेंट की हो गई छुट्टी

themagnewz09

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस के घर में हुआ पहला एलिमिनेशन! इस कंटेस्टेंट की हो गई छुट्टी
5/5 - (1 vote)

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 शो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और इसे शुरू हुए अब दो हफ्ते हो चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली रोज़ाना की लड़ाई और उनकी हरकतें सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में हुए एपिसोड में धमाका देखने को मिला। सलमान ने वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई है। साथ ही, नए कंटेस्टेंट्स की शो में एंट्री हुई है।

बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड अरबाज और सोहेल खान के साथ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इस सीजन में सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को शो होस्ट करेंगे, जबकि रविवार को अरबाज और सोहेल कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे। सलमान खान ने दोनों भाइयों के साथ बिग बॉस के सेट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। सलमान खान ने विकी जैन को उनकी हरकत के लिए डांटा।

Bigg Boss 17 Elimination – इस कंटेस्टेंट की हो गई छुट्टी

TODAY LATEST HINDI NEWS | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार, आज के मुख्य समाचार हिंदी में, आज की बड़ी खबरें | BREAKING NEWS आज की ताजा खबरें |

बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था। दूसरे हफ्ते में, 6 कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इनमें तहलका, खानजादी, सना, सोनिया, नील और ऐश्वर्या शामिल थे।

बिग बॉस 17 में, सोनिया बंसल को घर से बाहर कर दिया गया। सोनिया और सना दोनों को घर से बाहर जाने के लिए वोट दिया गया था। हालांकि, सना को ज्यादा वोट मिले, इसलिए सोनिया को घर छोड़ना पड़ा।

Bigg Boss 17 घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 17 Elimination
bigg boss 16 weekend ka vaar
Bigg Boss 17 Elimination

बिग बॉस 17 के अगले एपिसोड के प्रोमो में, ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल और अभिनेत्री मनस्वी ममगई घर में की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। मनस्वी एक मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह बिग बॉस के घर में दो हफ्ते बाद प्रवेश कर रही हैं। इसलिए, वह घर के माहौल से अनजान हैं।

पूरी खबर पढ़ें KOFFEE WITH KARAN SEASON 8: ऐसा क्या बोल गईं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर भड़के लोग…गुस्से में रणवीर का वीडियो भी वायरल

समर्थ की एंट्री से ईशा को बहुत दुख होता है,और अभिषेक रोने लगता है। समर्थ और अभिषेक के बीच झगड़ा भी होता है। समर्थ ईशा से भी झगड़ता है क्योंकि वह उसे अपना बॉयफ्रेंड नहीं मानती।

ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के बिग बॉस 17 में आने से ईशा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच पहले से ही अनबन चल रही है। इसलिए, समर्थ जुरेल के आने से घर में नए ड्रामा की संभावना बढ़ जाती है।

पूरी खबर पढ़ें 12TH FAIL BOX OFFICE COLLECTION : कंगना रनौत की ‘तेजस’ पर भारी पड़ी विक्रांत मेसी की ’12TH FAIL’, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Bigg Boss 17 वीकेंड का वार: सलमान ने जी भर कर लगाई विक्की की क्लास, अंकिता से पूछा- आप नाम गंवाने आई हो क्या?

अंकिता ने कहा- मैं बीच में फंस जाती हूं

सलमान ने अंकिता को भी डांट लगाई और कहा कि आपने अभिषेक जैसे से मन्नारा के बारे में बातें की। सलमान ने अंकिता से कहा- जिस लड़की (खानज़ादी) ने आपके करियर पर सवाल उठाया उसी से बात कर रही हो? अंकिता ने कहा- मैं फंस जाती हूं। इसके बाद अंकिता विक्की से कहती हैं- तू मुझे फेक लगता है, तूने वो पैसे की बात बोली थी। विक्की सफाई देते हैं कि मैंने 5-6 बातें बोली उसमें से एक गलत बोल गया। अंकिता आखिर कहती हैं- मेरा गेम खेलना का तरीका शायद अलग है तेरा अलग है, मैं सीखूंगी।

पूरी खबर पढ़ें MALAIKA ARORA TROLL : ‘मुन्नी’ सचमुच बदनाम हो गई; मलाईका का अजीब लुक देख नेटीजन बोले, उर्फी की बहन

मन्नारा ने अभिषेक के मुंह पर मारा तकिया

इसके बाद वह धीरे-धीरे मन्नारा को जमकर ताना मारने लगते हैं। अभिषेक के मुंह से फैमिली के बारे में सुनकर मन्नारा भड़क जाती हैं। अभिषेक बीच में ये सब सुनकर मन्नारा अपना आपा खो देती हैं और हाथ में रखा तकिया उनकी तरफ फेंक देती हैं। इसके बाद अभिषेक ये कहते हुए चीख पड़ते हैं कि मन्नारा ने मारा मेरे को।

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support
Bigg Boss 16 weekend ka vaar

1 thought on “Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस के घर में हुआ पहला एलिमिनेशन! इस कंटेस्टेंट की हो गई छुट्टी”

Leave a Comment