Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान ने एविक्शन पर दिया झटका, शो में आया ट्विस्ट, जानें किसका पत्ता हुआ साफ?

themagnewz09

Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान ने एविक्शन पर दिया झटका, शो में आया ट्विस्ट, जानें किसका पत्ता हुआ साफ?
5/5 - (1 vote)

Bigg Boss 17 | बिग बॉस 17 में पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे। इनमें मनारा चोपड़ा नाविद सुले और अभिषेक कुमार का नाम शामिल हैं। वीकेंड का वार में एलिमिनेशन का एलान होना था जिसे सलमान खान एक बड़े ट्विस्ट के साथ लेकर आए।

बिग बॉस 17 ने धूमधाम से नवरात्रि सेलिब्रेट की। होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में सभी घरवालों के साथ फेस्टिवल मनाया। इसके साथ ही उन्होंने एलिमिनेशन पर एक ट्विस्ट का भी खुलासा किया, सभी घरवालों के लिए सरप्राइजिंग रहा।

बिग बॉस 17 में पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा, नाविद सुले और अभिषेक कुमार नॉमिनेटेड थे। इनमें से किसी एक की शो के पहले हफ्ते में छुट्टी होनी थी।

शो में शामिल हुए सेलेब्स

बिग बॉस 17 के नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में कुछ मेहमान भी शामिल हुए। इनमें कंगना रनोट, गिप्पी ग्रेवाल, तनु,  कनिका मान और विशाल आदित्य सिंह का नाम शामिल है। इन्होंने होस्ट के साथ खूब मस्ती की।

BEAUTY KHAN INCOME: सोशल मीडिया से करोड़पति बनी BEAUTY KHAN हर महीने छाप रही है, इतने…

क्या था एलिमिनेशन का ट्विस्ट ?

सलमान खान ने एलिमिनेशन में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की। उन्होंने घोषणा की मनारा और नाविद में से कोई एक बाहर जाएगा। होस्ट ने ज्यादा वोट मिलने की वजह से मनारा को सुरक्षित बताया और नाविद सुले के एलिमिनेशन का एलान किया। कंटेस्टेंट्स की बढ़ी हार्ट बीट के बीच होस्ट ने कहा कि वो मस्ती कर रहे हैं, इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा।

VIRAT KOHLI NET WORTH: INSTAGRAM पर एक पोस्ट का लेते है ₹11.45 करोड़

क्या थी नो एलिमिनेशन की वजह ? Bigg Boss 17 Elimination

सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया कि इस हफ्ते बिग बॉस 17 में नवरात्रि का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में नो एलिमिनेशन वीक रखा गया है यानी किसी को भी घर से बेघर नहीं किया जाएगा।

आज के मुख्य समाचार | Latest Hindi News Google news| आज की ताजा खबरें | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं

बिग बॉस 17 में शामिल कंटेस्टेंट्स | bigg boss 17 contestants

बिग बॉस 17 में 17 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इनमें अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, नाविद सोले के अलावा मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, सना रईस खान, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोजा खान (खानजादी),सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकू धवन और अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) का नाम शामिल है।  

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

3 thoughts on “Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान ने एविक्शन पर दिया झटका, शो में आया ट्विस्ट, जानें किसका पत्ता हुआ साफ?”

Leave a Comment