Breaking News LIVE 2022| कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपने पहले भाषण में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- सोनिया के ब्लूप्रिंट को करेंगे लागू, तोड़ेंगे नफरत का जाल

themagnewz09

Breaking News Today
Rate this post

Breaking News LIVE | मल्लाकार्जुन खरगे आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए आप यहां बने रहें…

अध्यक्ष के दौर पर खरगे का पहला संबोधन | Breaking News LIVE

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद खरगे का पहला संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे लिए भावुक छण है. एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष चुन कर सम्मान देने के लिए आप सबका आभार…ब्लॉक अध्यक्ष से शुरू हुई यात्रा को आपने इस मुकाम पर पहुंचाया है. अंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है. 


Rishi Sunak news today Hindi | ‘किसी ने बताई लोकतंत्र की हत्या तो किसी ने कहा बिना चुने गए पीएम….’ भारतीय मूल के ऋषि सुनक की जीत पर क्या बोले ब्रिटिश अखबार ?

सोनिया गांधी ने खरगे को दी बधाई | Breaking News LIVE

मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर सोनिया गांधी ने कहा- “मैं खरगे जी को हृदय से बधाई देती हूं, मैं बहुत ही प्रसन्न हूं, मैं आज राहत महसूस करती हूं. ये अनुभवी नेता है, ये साधारण कार्यकर्ता से काम करते हुए आज इस ऊंचाई पर पहुंचे हैं. इससे पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी, और मजबूत मिलेगी. आज मैं इस दायित्व से मुक्त हो जाऊंगी, और राहत महसूस करूंगी, अब यह जिम्मेदारी खरगे जी के ऊपर आ गई है, परिवर्तन संसार का नियम है. 

Subscribe Magnewz on YouTube | SUBSCRIBE LIKE and Share

सोनिया गांधी का संबोधन | Breaking News LIVE

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. अपने संबोधन में सोनिया ने कहा कि “मैं राहत महसूस कर रही हूं, सबसे ज्यादा संतोष इस बात का है कि सबने जिसे अध्यक्ष चुना है वो अनुभवी नेता है.” सभी नेताओं ने खड़े होकर प्रस्ताव का समर्थन किया, इस दौरान खरगे समेत सबने सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए. 

Facebook 2022 के सभी Apps को लेकर Mark Zuckerberg ने लिया बड़ा फैसला, करने जा रहे हैं अब ऐसा

मधुसूदन मिस्त्री ने खरगे को सौंपा सर्टिफिकेट | Breaking News LIVE

खरगे को कमान सौंपने से पहले कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि हमने ये चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाने की कोशिश की और संपूर्ण करवाया. इस बार हमारी पार्टी की मेबरशिप 6 करोड़ से ज्यादा है. ढाई करोड़ लोगों ने डिजिटल मेंबरशिप ली है. इस चुनाव ने साबित कर दिया है, कि इस पार्टी में ही लोकतंत्र है. मैं चुनाव प्रभारी होने के नाते सर्टिफिकेट प्रदान करता हूं. 

Anushka Shetty | जब प्रभाष ने रुकवा दी थी अनुष्का शेट्टी की शादी, असल जिंदगी में बाहुबली संग जुड़ता है देवसेना का नाम

सोनिया-प्रियंका की मौजूदगी में खरगे की ताजपोशी | Breaking News LIVE

प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुकी हैं. अब से कुछ ही देर में मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष पद संभालेंगे. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर, जगदीश टाइटलर, अशोक गहलोत और सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्य मौजूद हैं. 

आज के मुख्य समाचार | Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबरें | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगे मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्टर | Breaking News LIVE

मल्लिकार्जुन खरगे आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे. इससे ठीक पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर उनके पोस्टर लगाकर बधाई और शुभकामनाओं के संदेश दिए गए हैं. इधर, कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि खरगे का 50 साल का अनुभव काम आएगा.

उन्होंने आगे कहा कि आज मल्लिकार्जुन खरगे जी कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने जा रहे हैं. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि शासन में और संगठन में उनका 50 साल का तजुर्बा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.

1 thought on “Breaking News LIVE 2022| कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपने पहले भाषण में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- सोनिया के ब्लूप्रिंट को करेंगे लागू, तोड़ेंगे नफरत का जाल”

Leave a Comment