IND vs SL | Asia Cup Final 2023| 2014 के बाद पहली बार किसी फाइनल में भारत-श्रीलंका आमने-सामने, देखें दोनों टीमों के बीच सभी आंकड़े

themagnewz09

Updated on:

Asia cup final 2023| Asia Cup 2023 Final: भारत-श्रीलंका फाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ कैंसिल तो कौन बनेगा विनर? एक क्लिक में जानें
Rate this post

IND vs SL | Asia Cup Final 2023| तीन या इससे ज्यादा टीमों के टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक 19 बार फाइनल में भिड़ चुकी हैं। इसमें से भारत ने नौ फाइनल जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने भी नौ फाइनल्स में जीत हासिल की।

भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 का खिताबी मैच खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीम इंडिया इस खिताब को जीतकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी। भारत का किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में दासुन शनाका की टीम के लिए भारतीय टीम से पार पाना आसान नहीं होगा। 

एशिया कप में आठवीं बार भारत-श्रीलंका आमने-सामने | Asia Cup Final Ind Vs Sri Lanka Live

वनडे हो या टी20, एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका सात बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने चार मुकाबले जीते, जबकि श्रीलंका को तीन फाइनल में जीत मिली। यह आठवीं बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले भारत और श्रीलंका, 1988 एशिया कप, 1990/91 एशिया कप, 1995 एशिया कप, 1997 एशिया कप, 2004 एशिया कप, 2008 एशिया कप, 2010 एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुके हैं।

भारत-श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बैटरमैचरनऔसतहाईएस्ट स्कोर
सचिन तेंदुलकर84311343.84138
सनथ जयसूर्या89289936.23189
कुमार संगकारा76270039.70138*
महेला जयवर्धने87266635.07128
विराट कोहली51250662.65166*
Asia Cup Final live score

भारत ने 1988, 1990/91, 1995 और 2010 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया था और टीम चैंपियन बनी थी। वहीं, श्रीलंका ने 1997, 2004 और 2008 के एशिया कप फाइनल में भारत को शिकस्त दी थी और चैंपियन बनी थी। 13 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में एक बार फिर यह दोनों टीमें आमने-सामने हैं। 

मंगलूरू : तीन मुस्लिम युवकों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला अपना जुर्म | Asia Cup Final

ओवरऑल कितने फाइनल्स में भारत-श्रीलंका आमने-सामने

वहीं, तीन या इससे ज्यादा टीमों के टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक 19 बार फाइनल में भिड़ चुकी हैं। इसमें से भारत ने नौ फाइनल जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने भी नौ फाइनल्स में जीत हासिल की। 2002 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित की गईं। पिछली बार यह दोनों टीमें 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने आई थीं। तब श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया था। आज 20वीं बार किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत-श्रीलंका की टीमें भिड़ेंगी।

आज के मुख्य समाचार | Latest Hindi News Google news| आज की ताजा खबरें | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News | Asia Cup Final

नतीजाटॉससाल
भारत 6 विकेट से जीताभारत1988
भारत 7 विकेट से जीताभारत1991
भारत 6 विकेट से जीताभारत1994
भारत 8 विकेट से जीताभारत1995
श्रीलंका 8 विकेट से जीताभारत1997
भारत 6 रन से जीताभारत1998
श्रीलंका 245 रन से जीताश्रीलंका2000
श्रीलंका 121 रन से जीताश्रीलंका2001
भारत-श्रीलंका
संयुक्त विजेता
श्रीलंका2002
श्रीलंका 25 रन से जीताश्रीलंका2004
श्रीलंका 18 रन से जीताश्रीलंका2005
श्रीलंका 100 रन से जीताभारत2008
भारत 46 रन से जीताभारत2009
श्रीलंका 4 विकेट से जीताश्रीलंका2010
भारत 81 रन से जीताभारत2010
श्रीलंका 74 रन से जीताश्रीलंका2010
भारत 6 विकेट से जीताश्रीलंका2011
भारत 1 विकेट से जीताभारत2013
श्रीलंका 6 विकेट से जीताश्रीलंका2014
Asia Cup Final

वनडे एशिया कप में 20 बार भिड़े भारत-श्रीलंका | Asia Cup Final

वनडे एशिया कप में भारत और श्रीलंका 20 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से 10 मैच भारत और 10 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। टक्कर बराबरी की है। पिछली बार यह दोनों टीमें एशिया कप में इसी साल सुपर फोर में भिड़ी थीं। तब भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया था। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला गया था।

श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में भारत का रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में भारतीय टीम 65 वनडे मैच खेल चुकी है। इसमें से भारत ने 31 और श्रीलंका ने 28 मुकाबले जीते हैं। छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, दोनों के बीच श्रीलंका में पिछले पांच वनडे में भारत ने चार मैच जीते हैं। एक में दासुन शनाका की टीम को जीत मिली।

भारत-श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजमैचविकेटइकॉनमीबेस्ट बॉलिंग
मुथैया मुरलीधरन63744.287/30
चमिंडा वास61704.665/14
जहीर खान48664.985/42
हरभजन सिंह47614.195/56
अजीत अगरकर25494.985/44
Asia Cup Final scores

भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक वनडे में 166 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैच जीते हैं। 11 मैच बेनतीजा रहे और एक मुकाबला टाई रहा। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम विजयी बनती है और विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाती है।

Asia Cup Final: टीम इंडिया की क्या है ताकत, कहां श्रीलंका कर सकता है वार, एशिया कप के फाइनल में कौन पड़ेगा भारी?

Subscribe Magnewz on YouTube | SUBSCRIBE LIKE and Share  | Asia Cup Final | India Vs Sri Lanka Asia Cup Final Scores live

Leave a Comment