India Delhi News | दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ा | दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा, इस बार मेट्रो भी बंद, केजरीवाल बोले- जान है तो जहान है

themagnewz09

Delhi Lockdown News
Rate this post

India Delhi News | दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा और इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है।

दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति अब संभल गई | India Delhi News | Hindi News

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में सबसे बड़ी दिक्कत ऑक्सीजन में आई थी। सामान्य दिनों में जितनी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, उससे कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और केंद्र के सहयोग से दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति संभली है। पहले ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं कि इस अस्पताल में 2 घंटे की ऑक्सीजन बची, उस अस्पताल में 3 घंटे की। अब ये स्थिति नहीं है।

पूरी खबर पढ़ें | दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई पर Supreme Court की केंद्र सरकार को फटकार, कहा- कड़े फैसले लेने पर न करें मजबूर

केजरीवाल बोले- मजबूरी में लिया लॉकडाउन का फैसला | India Delhi News | Hindi News

उन्होंने कहा- वैक्सिनेशन भी बहुत तेजी से चला है। वैक्सीन के स्टॉक की कमी है। केंद्र से सहयोग मांगा है और उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा। हमने एक्सपर्ट्स, लोगों और सरकार में चर्चा की है। लॉकडाउन को लेकर भी ये चर्चा हुई। कोरोना के केस कम तो हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण दर 23% ही है। ऐसे में सख्ती में ढिलाई नहीं कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ें | UP News Today | UP में नेताओं पर टूटा कोरोना का कहर, संक्रमण से 17वीं विधानसभा के 12 सदस्यों की मौत हुई | Today Hindi news

केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जरूरत है। जान है तो जहान है। जिंदगी बची रही तो आगे बहुत कुछ कर लेंगे। मजबूरी वश हमने एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाया है। अगले सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

शादियों के लिए नई गाइडलाइन | India Delhi News | Hindi News

  • होटल, मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल पर शादी प्रतिबंधित होगी।
  • कोर्ट मैरिज या घर पर 20 लोगों की मौजूदगी में शादी को मंजूरी।
  • टेंट और डीजे वालों को एडवांस वापस करना होगा या शादी की तारीख आगे बढ़ाएं।

Gujrat 2021| बुजुर्ग दंपति ने इरफान पठान पर लगाया बहू से अवैध संबंध का आरोप, खुदकुशी की दी धमकी

पिछले 24 घंटे में 13,336 मामले आए | India Delhi News | Hindi News

दिल्ली में रविवार को 13,336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 39 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 11491 केस आए थे। 14,738 लोग ठीक हुए और 273 की मौत हो गई। अब तक 13.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,344 मरीजों की मौत हो चुकी है। 86,232 का इलाज चल रहा है।

Subscribe Magnewz on YouTube

Leave a Comment