UP Lockdown news |UP में कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा | इमरजेंसी सेवाओं के लिए मिलेगी छूट, एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए बनवाना होगा ई-पास

themagnewz09

UP News Today
Rate this post

UP Lockdown news | उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया है। रविवार को इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए गए। दैनिक भास्कर ने शनिवार को ही इस खबर को ब्रेक कर दिया था। इससे पहले हफ्ते भर के लॉकडाउन की वजह से प्रदेश के एक्टिव केसों में 60 हजार से ज्यादा की कमी आई है। ऐसे में सरकार तुरंत लॉकडाउन में ढील देकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी। इसलिए सरकार ने मौजूदा पाबंदियों को 17 मई तक जारी रखने का फैसला किया है।

3 मई को जारी गाइडलाइन में इन्हें मिली है छूट | UP Lockdown news

  • औद्योगिक गतिविधियों को छूट यानी आप किसी कंपनी या फैक्ट्री में काम करते हैं तो आई-कार्ड दिखाकर आ-जा सकते हैं।
  • मेडिकल और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े ट्रांसपोर्टेशन को भी छूट दी गई है।
  • डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, अस्पताल के अन्य कर्मचारी, मेडिकल दुकान और व्यवसाय से जुड़े लोग।
  • ई-कॉमर्स ऑपरेशंस यानी आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मिले जरूरी सामान के ऑर्डर डिलीवर कर सकते हैं।
  • मेडिकल इमरजेंसी, दूरसंचार सेवा, डाक सेवा, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, इंटरनेट मीडिया से जुड़े कर्मचारियों को ई-पास बनवाने की जरूरत नहीं है। वे अपने संस्थान का आई-कार्ड दिखाकर आ जा सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ें | यु पी जौनपुर समाचार 2021 | नाजायज संबंध के आरोप में चली गोली, मारपीट के दौरान खूंटे पर गिरकर एक की मौत

एक से दो दिन के लिए बनेगा ई-पास | UP Lockdown news

  • प्रदेश में मिनी लॉकडाउन के बीच सरकार ने ई-पास की गाइडलाइन भी जारी की है। जरूरी वस्तुओं के आवागमन के लिए पास जारी होगा। साथ ही सप्लाई करने वाली संस्थाओं को भी पास बनवाना होगा। rahat.up.nic/epass पर जाकर ऑनलाइन पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर आवश्यक वस्तुओं की सेवा न मिल पाने की स्थिति में जानकारी दे सकते हैं।
  • आम लोगों के लिए जिला स्तरीय पास 1 दिन के लिए और अंतर जिला पास 2 दिन के लिए वैलिड होगा।
  • ई-पास पोर्टल में संस्थागत पास का भी प्रावधान है। इसके तहत कोई भी संस्था 5 कर्मियों के लिए आवेदन कर सकती है। ई-पास की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी मान्य होगी।
  • जनपद की सीमा के साथ अंतर्जनपदीय सीमा के लिए भी ई-पास जारी होंगे। संस्थाओं के लिए पास की वैलिडिटी फुलटाइम होगी।
  • पास के लिए आवेदन करने में कोई समस्या आने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- राम केवल, विशेष सचिव राजस्व विभाग, मोबाइल- 941100600 चंद्रकांत, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट, मोबाइल- 9988514423, वॉट्सऐप नंबर- 9454411081 राहत, आयुक्त कार्यालय- 05222238200

कई बार लॉकडाउन के लिए मना कर चुके थे योगी | UP Lockdown news

Today Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबर | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

UP Lockdown news | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले महीने तक प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के सख्त खिलाफ थे। इसी के चलते सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी थी, जिसमें कोर्ट ने संक्रमण रोकने के लिए प्रमुख शहरों में लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए थे। हालांकि बाद में सरकार को वही करना पड़ा जो हाईकोर्ट ने कहा था।

Subscribe Our YouTube channel

UP Lockdown news | अब सरकार का भी मानना है कि लॉकडाउन के चलते कोरोना के हालात काबू में हैं। बीते छह दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है, तो नए केसों में भी गिरावट शुरू हो गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 अप्रैल को 3.10 लाख से ज्यादा एक्टिव केस थे। अब ये घटकर 2.54 लाख रह गए हैं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप MagNewz पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ www.themagnewz.in पर.. UP Lockdown news |

Leave a Comment