IPL 2021 | RCB vs MI 2021| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने गणपति बप्पा को कैसे किया याद, देखें वीडियो

themagnewz09

Updated on:

IPL 2021
Rate this post

IPL 2021 : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के बीच शुक्रवार को चेन्नै के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2021 (IPL 2021) का पहला मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से कुछ घंटे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें टीम के लगभग सभी खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम और विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबले से आज आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आगाज होगा। मुंबई टीम खिताबी हैट्रिक के इरादे से मौजूदा सीजन में उतर रही है वहीं आरसीबी को अब भी अपने पहले खिताब की तलाश है।
https://www.youtube.com/watch?v=f_VaS5BrbGg

मुंबई इंडियंस (MI) फ्रैंचाइजी ने इस मुकाबले के शुरू होने से कुछ घंटे पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें मुंबई के लगभग सभी खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan), रोहित शर्मा , पंड्या ब्रदर्स, कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) सहित पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गणपति बप्पा का फेमस सॉन्ग बज रहा है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘ बोलो गणपति बप्पा… |’

IPL 2021 Live telecast | IPL Live Telecast | IPL Matches कब, कहां और कैसे देखें, यहां मिलेगी पूरी Details | डीडी स्पोर्ट्स पर आईपीएल का प्रसारण होगा कि नहीं 2021 ?

टी20 में सबसे कामयाब कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा
रोहित शर्मा मुंबई को रेकॉर्ड पांच बार आईपीएल खिताब दिलाकर लीग के सबसे कामयाब कप्तान हैं। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और पिछले साल 2020 में टीम को चैंपियन बनाया जो उनकी सफलता की कहानी कहता है। एक बल्लेबाज के तौर पर ‘हिटमैन’ रोहित पिछले कुछ अर्से से क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में सबसे कामयाब बल्लेबाजों में शुमार हैं।

IPL 2021 में कप्तानी करेगा Team India का ये खिलाड़ी, क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी थी पुलिस की जॉब

मुंबई ने यूएई में दिल्ली को हराकर जीता था खिताब
मुंबई ने यूएई में आयोजित आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रेकॉर्ड 5वीं बार इस ट्रोफी पर कब्जा किया था। रोहित की अगुआई वाली मुंबई टीम में स्टार खिलाड़ियों का जमावड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी मुंबई खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार है।

Leave a Comment