IPL 2022 | लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, मार्क वुड हुए IPL15 से बाहर

themagnewz09

IPL 2022
Rate this post

IPL 2022 | इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड आगामी आईपीएल से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को करारा झटका देते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी की चोट के कारण पूरे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से बाहर हो गए हैं। वुड को पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने वुड की चोट के बारे में लखनऊ फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है। फ्रैचाइजी के पास चुनने के लिए कुछ विकल्प हैं। हालांकि अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

The Kashmir Files box office | विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने रचा इतिहास, कमाई की आंधी में ध्वस्त हुए पुराने रिकॉर्ड | Movie Review

वुड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में केवल एक मैच में खेला था। वह तब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। वर्तमान में दुनिया के सबसे बेहतरीन सीमित ओवरों के गेंदबाजों में शुमार मार्क वुड के आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने पर फैंस काफी उत्साहित थे। 

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

यह पहले से ही पता था कि वह शुरू से ही लखनऊ के लिए नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। मैच में वुड केवल 17 ओवर ही फेंक सके।

IPL LIVE 2022 Schedule | IPL 2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च को CSK-KKR में होगा पहला मुकाबला, देखें लिस्ट

मार्क वुड (Mark Wood) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) नीलामी में 7.5 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि उनके ऊपर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई थी। नार्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में वुड केवल 17 ओवर ही कर पाये थे। केएल राहुल सुपर जायंट्स के कप्तान और एंडी फ्लावर मुख्य कोच हैं।

Breaking News | Breaking News in Hindi | Breaking news in India | cnn breaking news | breaking news cnn | breaking news fox | fox breaking news | breaking news headlines | breaking news chicago | IPL 2022

Leave a Comment