Koo App | अपनी भाषा में हर तरह के मुद्दों पर विचार रखने का भारतीय मंच है Koo, इसका ‘टॉक टू टाइप’ फीचर आपको करेगा प्रभावित | 2021

themagnewz09

Koo
Rate this post

Koo App (Brand Advertisement) भारत विविधताओं से भरा देश है। इस देश की संस्कृति, कई तरह की भाषा और रीति रिवाज इसे महान बनाते हैं। विविधताओं की वजह से ही यह देश साहित्यिक रूप से काफी समृद्ध है, जहां लेखकों, कवियों और साहित्यकारों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए कई विषय मिल जाते हैं।

वह अपनी भाषा में देश की खूबसूरती को अपने किताबों के जरिए सबके सामने रखते हैं। अब सोशल मीडिया का जमाना है। अपने देश के मुद्दों और उसकी खूबसूरती पर विचार व्यक्त करने का मन आपका भी करता होगा, वो भी अपनी भाषा में, तो Koo ऐप आपके लिए एक सही प्लेटफॉर्म है। यहां आप देश, विदेश, खेल, राजनीति, सामाजिक, अर्थव्यवस्था, फैशन, फूड, मनोरंजन, तकनीकी आदि हर तरह के मुद्दों पर अपना विचार रख सकते हैं।

Anushka Shetty | जब प्रभाष ने रुकवा दी थी अनुष्का शेट्टी की शादी, असल जिंदगी में बाहुबली संग जुड़ता है देवसेना का नाम 

कू पर ट्रेंडिंग मुद्दा | अपनी भाषा में हर तरह के विचार रखने का भारतीय मंच है ‘Koo’

यहां आप ट्रेंडिंग मुद्दों पर भी अपने विचार रख सकते हैं। आज Koo पर #nationaleducationday, #t20worldcup ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा #Unite2FightCorona और #SabseBadaStadium जैसा ट्रेंड भी ट्रेंड कर रहा है। आप कू पर जाकर हैशटैग के साथ इन मुद्दों पर अपना विचार रख सकते हैं।

WhatsApp को मजेदार बनाने के लिए आने वाले हैं ये 5-Top Class फीचर्स, आपका दिल कर देंगे खुश, जानिए

बन सकते हैं आप इंफ्लुएंसर

वर्तमान समय इंफ्लुएंसर्स का है। अगर आप भी अपनी बात और विचारों से दूसरों को प्रभावित करते हैं तो आप समाज के एक बड़े इंफ्लुएंसर बन सकते हैं। अपने विचार और अनुभव साझा करने के लिए भारतीय ऐप Koo आज भारत की आवाज बन चुका है, जहां खिलाड़ियों से लेकर कई फिल्मी स्टार्स मौजूद हैं और नए सेलिब्रिटी लगातार जुड़ रहे हैं।

वहीं यूजर्स भी लगातार इस प्लेटफॉर्म पर अपने विचार Koo कर रहे हैं। प्रभावशाली विचार रखने वाले यूजर्स को फॉलो भी किया जा रहा है। जो लगातार कू कर रहे हैं और जिनके फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा है, उनका अकाउंट जल्दी वेरीफाई भी हो जाता है।

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

Koo App पर आप अपनी भाषा में अपना विचार रखें

अपनी भाषा में विचार रखने का आनंद ही कुछ अलग होता है। Koo यूजर्स को न केवल अपने विचार और अनुभव साझा करने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देता है, बल्कि भारत की आवाज बनकर सबको एक साथ जोड़ भी रहा है। वर्तमान में यह नौ भाषाओं में उपलब्ध है। अगर आप हिंदी, इंग्लिश, कन्नड, तमिल, तेलुगू, मराठी,

Pfizer के सीईओ के FBI से अरेस्ट होने की बात आपने भी सुनी है, जानिए क्या है सच्चाई | 2021

बंगला, असमी, गुजराती में से कोई सी भी भाषा जानते हैं, तो आप Koo पर आसानी से अपने विचार दुनिया के सामने व्यक्त या साझा कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप पर जल्द ही उर्दू, पंजाबी, संस्कृत, उडिया, मलयालम, नेपाली भाषा भी उपलब्ध होगी। इस तरह देखा जाए तो इस ऐप ने हर भाषा के यूजर्स का पूरा ख्याल रखा है।

टॉक टू टाइप फीचर

विचार अगर मन में है तो उसे बिना देरी किये जल्द ही जाहिर करना चाहिए। Koo ऐप में यूजर्स के लिए एक ऐसा अनोखा फीचर है, जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स आसानी से अपने विचार प्रकट कर सकता है। यह फीचर है ‘टॉक टू टाइप’। इस फीचर की मदद से आपको मैसेज बॉक्स में टाइप करने की जरूरत नहीं है। आप जो भी बोलेंगे यह फीचर उसे आसानी से लिख देगा। इस तरह आप अपने विचारों और भावनाओं को Koo करके उसे जल्दी से पोस्ट भी कर सकते हैं।

PolicyBazaar IPO 2021 | आपको शेयर मिले क्या ! इस तरह करें चेक

Koo पर अपने विचारों को सबके साथ साझा करने के लिए खबरों के साथ अपडेट्स रहना बहुत ही जरूरी है। इसलिए हर तरह की खबरों से जुड़े रुहने के लिए आप कू पर Magnewz को जरूर फॉलो करें।

2 thoughts on “Koo App | अपनी भाषा में हर तरह के मुद्दों पर विचार रखने का भारतीय मंच है Koo, इसका ‘टॉक टू टाइप’ फीचर आपको करेगा प्रभावित | 2021”

Leave a Comment