PAK vs AUS Highlights | मैथ्यू वेड ने पाकिस्तान का सपना किया चकनाचूर, धांसू जीत से फाइनल में ऑस्ट्रेलिया

themagnewz09

PAK VS AUS
Rate this post

PAK vs AUS | ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर 2010 की तरह पाकिस्तान के खिताबी सपने को चकनाचूर कर दिया है। एक वक्त महज एक रन पर एक विकेट खोकर संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलिया को पहले डेविड वॉर्नर ने संभाला, फिर आखिरी में स्टॉयनिस की खूबसूरत पारी दिखी और अंत किया मैथ्यू वेड ने। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच के हीरो रहे शाहीन शाह अफरीदी के एक ही ओवर में हैट्रिक सिक्स उड़ाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 गेंद पहले ही 5 विकेट की जीत दिला दी।

T20 WC 2021 | PAK vs AUS | आस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा पहुंची फाइनल में | Pakistan vs Australia

PAK vs AUS Live Updates | अब टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसका मतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप का एक नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Anushka Shetty | जब प्रभाष ने रुकवा दी थी अनुष्का शेट्टी की शादी, असल जिंदगी में बाहुबली संग जुड़ता है देवसेना का नाम 

न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया था। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाए जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान बाबर आजम (34 गेंदों पर 39 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 71 और फखर जमां (32 गेंदों पर नाबाद 55, तीन चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया ने शुरू में नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। डेविड वार्नर (30 गेंदों पर 49 रन, तीन चौके, तीन छक्के) ने रन गति बनाए रखी थी। इसके बाद वेड (17 गेंदों पर नाबाद 41 रन, दो चौके, चार छक्के) और स्टोइनिस (31 गेंदों पर नाबाद 40, दो चौके, दो छक्के) ने अपनी आक्रामकता का खूबसूरत नजारा पेश किया और शादाब खान (22 रन देकर चार विकेट) के प्रयासों पर पानी फेर दिया।

जब ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंदों पर 21 रन चाहिए थे तब हसन अली ने वेड का कैच टपकाया। उन्होंने इसके बाद अफरीदी के 19वें ओवर की आखिर तीन गेंदों पर शार्ट फाइन लेग, काउ कार्नर और फिर फाइन लेग पर विजयी छक्का लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के लचर क्षेत्ररक्षण का पूरा फायदा उठाया।

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support MagNewz

PAK vs AUS | इससे पहले अफरीदी ने पहले ओवर में अपनी स्विंग का कमाल दिखाया और आरोन फिंच को चौंका कर पगबाधा आउट किया। वार्नर ने इमाद वसीम पर लगातार छक्का और दो चौके लगाकर रन गति बढ़ायी जबकि मिशेल मार्श (22 गेंदों पर 28 रन) ने हारिस रऊफ का स्वागत छक्के और चौके से किया। इससे ऑस्ट्रेलिया पावरप्ले में 52 रन बनाने में सफल रहा।

मार्श ने हालांकि इसके तुरंत बाद लेग स्पिनर शादाब की गेंद पर हवा में लहराता कैच दे दिया। वार्नर ने मोहम्मद हफीज की दो बार टप्पा खाकर आयी गेंद को छह रन के लिए भेजा और फिर शादाब पर छक्का लगाया लेकिन स्टीव स्मिथ (पांच) ने मार्श की तरह गेंद हवा में लहराकर अपना विकेट गंवाया। वार्नर भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

Koo App | अपनी भाषा में हर तरह के मुद्दों पर विचार रखने का भारतीय मंच है Koo, इसका ‘टॉक टू टाइप’ फीचर आपको करेगा प्रभावित | 2021

शादाब की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर रिजवान के दस्तानों में समा गयी। रीप्ले से हालांकि पता चला कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी लेकिन वार्नर ने रिव्यू नहीं लिया। शादाब ने ग्लैन मैक्सवेल (सात) के रूप में चौथा विकेट लिया जिनका स्विच हिट सीधे क्षेत्ररक्षक के हाथों में चला गया।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी चार ओवर में 50 रन चाहिए थे। स्टोइनिस ने हारिस रऊफ पर और वेड ने हसन अली पर छक्का और चौका लगाकर उम्मीद जगायी। इसके बाद वेड के बल्ले ने कमाल दिखाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड (चार ओवर में 49 रन), मिशेल स्टार्क (38 रन देकर दो) और पैट कमिन्स (30 रन देकर एक) को पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने निशाने पर रखा लेकिन स्पिनर एडम जंपा (22 रन देकर एक) और ग्लेन मैक्सवेल (तीन ओवर में 20 रन) ने किफायती गेंदबाजी की।

Pfizer के सीईओ के FBI से अरेस्ट होने की बात आपने भी सुनी है, जानिए क्या है सच्चाई | 2021

PAK vs AUS | बाबर और रिजवान ने फिर से पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलायी। इन दोनों ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाए जो इस टूर्नामेंट में पहले छह ओवर में पाकिस्तान का सर्वाधिक स्कोर है। फिंच ने तीसरे ओवर में ही मैक्सेवल के रूप में स्पिन आक्रमण आजमाया। रिजवान ने तब खाता भी नहीं खोला था जब वार्नर ने सीमा रेखा पर उनका मुश्किल कैच छोड़ा। रिजवान ने इसका फायदा उठाकर हेजलवुड पर छक्का लगाया।

PAK vs AUS | इसके बाद हालांकि मैक्सवेल और जंपा ने दबाव बनाया जिसका प्रभाव बल्लेबाजों पर साफ दिखा। बाबर ने लेग स्पिनर जंपा के पहले ओवर में इस दबाव में स्लॉग स्वीप करके लांग ऑन पर वार्नर को आसान कैच दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। पाकिस्तान पर जब दबाव बन रहा था तब रिजवान ने जंपा पर स्क्वायर लेग पर छक्का लगाकर इस कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे किए। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

स्टार्क का बाउंसर रिजवान के हेलमेट की ग्रिल पर लगा लेकिन इससे उनका विश्वास नहीं डगमगाया। उन्होंने 14वें ओवर में हेजलवुड पर एक और छक्का जड़कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर 41 गेंदों पर टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। फखर ने पर्याप्त समय क्रीज पर बिताने के बाद हेजलवुड पर सीधा छक्का लगाकर अपने तेवर दिखाए।

WhatsApp को मजेदार बनाने के लिए आने वाले हैं ये 5-Top Class फीचर्स, आपका दिल कर देंगे खुश, जानिए

PAK vs AUS | इस ओवर में रिजवान ने भी छक्का जमाया। रिजवान ने स्टार्क की गेंद पर कैच दिया लेकिन फखर रंग में लौट चुके थे। उन्होंने स्टार्क पर तीन छक्के लगाए लेकिन आसिफ अली (शून्य) और शोएब मलिक (एक) कुछ कमाल नहीं कर पाए।

PAK vs AUS | बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी, दो साल से टीम जता रही थी भरोसा, सेमीफाइनल में उतरा खरा 

PAK vs AUS | पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपने नाम की थी। उस मैच में पाकिस्तान की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज फखर जमां रहे थे। फखर जमां फाइनल में भारत के खिलाफ फाइनल में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद नेशनल हीरो बन गए थे। चैंपियस ट्रॉफी की सफलता के बाद उन्होंने कुछ दिन तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद उनके बाद वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जैसी उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। 

दो साल से टीम मैनेजमेंट जता रहा था भरोसा | PAK vs AUS
पाकिस्तानी नौसेना में काम करने वाले फखर जमां पर पिछले दो साल से पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट लगातार भरोसा जता रहा था और उन्हें लगातार टीम में जगह मिल रही थी लेकिन वो अपने प्रदर्शन के बल पर उस विश्वास को कायम नहीं रख सके। टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन आखिरी समय में उनकी टीम में एंट्री हुई और नाकाम रहने के बावजूद कप्तान बाबर आजम ने उनपर भरोसा बनाए रखा। 

जब थी सबसे ज्यादा जरूरत तब खेली धमाकेदार पारी | PAK vs AUS
ऐसे में फखर (fakhar zaman) ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धमाकेदार अर्धशतकीय पारी उस वक्त खेली जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा दरकार थी। गुरुवार को फखर को बल्लेबाजी करने का मौका पारी के 11वें ओवर में कप्तान बाबर आजम के आउट होने के बाद मिला। शुरुआत में मोहम्मद रिजवान के साथ उन्होंने दूसरे छोर पर एंकर की भूमिका अदा की। जब फखर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर उस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 71 रन था। 

स्टार्क को लिया निशाने पर  | PAK vs AUS

PAK vs AUS | पारी के आखिरी ओवरों में उन्होंने तेज रफ्तार के बल पर कहर परपा रहे मिचेल स्टार्क को निशान बनाया और उनकी गेंदों पर शानदार छक्के जड़कर पाकिस्तान को पहले 150 रन के और उसके बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया। फखर जमां (fakhar zaman) ने अपनी पारी की पहली 17 गेंद में 17 रन बनाए लेकिन आखिरी 15 गेंद में 38 रन जड़ दिए।

PAK vs AUS | अपनी पारी के दौरान फखर ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।  ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले मिचेल स्टार्क के आखिरी दो ओवर में फखर ने 3 छक्के जड़े और दो ओवर में 30 रन बटोरे।

Leave a Comment