Jaunpur News Today | जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने किया हमला, एक जवान घायल

themagnewz09

Jaunpur news Today
Rate this post

Jaunpur News Today | जौनपुर के देवरिया गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर हमला हो गया। हमले में दीवान को गंभीर चोटें लगी जबकि अन्य दो जान बचाकर भाग निकले। घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घायल दीवान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

Today Breaking News | चौंकाने वाला खुलासा | जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने कहा- पुलिस ने पकड़ा था 70 आतंकियों का पहला ग्रुप, सियासी दबाव में छोड़ दिया

बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की अनुसूचित बस्ती में जियालाल, रतनलाल और जियावन के बीच वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि रविवार सुबह 10:30 बजे के करीब जियालाल पक्ष के लोग विवादित जमीन पर केले की घार को काट रहे थे। जिसका अन्य लोगों ने विरोध किया।

Pakistan News India 2022 | इमरान खान को देना ही होगा इस्तीफा? बाजवा ने मुकर्रर कर दिया समय, सेना को मनाने की कोशिश विफल

Jaunpur News Today | इसी बीच विवाद बढ़ा तो जियालाल ने डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची  डायल-112 की टीम दोनों पक्षों को समझा बुझा रही थी कि इसी बीच मामला और बढ़ गया। जब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना चलने के लिए गाड़ी में बैठने को कहा तो एक पक्ष की महिलाएं उग्र हो गईं। डायल-112 वाहन के चालक राज बिहारी यादव का कॉलर पकड़कर खींचने लगीं।

The Kashmir Files box office | विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने रचा इतिहास, कमाई की आंधी में ध्वस्त हुए पुराने रिकॉर्ड | Movie Review

इतने में अन्य महिलाएं भी पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ीं। घटना में दीवान राजेश कुमार को सिर में चोटें लगीं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा भारी पुलिस बल के साथ बस्ती में पहुंचे। मौके से पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दीवान राजेश कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support
Jaunpur News Today | जौनपुर का ताजा समाचार | यु पी जौनपुर समाचार today | यु पी जौनपुर समाचार live | यु पी जौनपुर समाचार | मुंगरा बादशाहपुर की ताजा खबर | जौनपुर न्यूज़ आज तक | जौनपुर आज का समाचार

Leave a Comment