Maharashtra lockdown news today | राज्य में आज रात 8 बजे से 15 दिन का कर्फ्यू, एक महीने गरीबों को मुफ्त खाना देगी सरकार

themagnewz09

Maharashtra lockdown news today
Rate this post

Maharashtra lockdown news today | महाराष्ट्र में कोरोना से बिगड़ते हालात के चलते आज रात 8 बजे से 1 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। अगले 15 दिन के लागू इस लॉकडाउन को ब्रेक द चैन नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की।

बगैर जरूरी काम के लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। लॉकडाउन के दौरान सरकार रियल एस्टेट सेक्टर के मजदूरों और परमिट वाले रिक्शा चालकों को 1500 रुपए की मदद देगी। अगले एक महीने तक शिव भोजन योजना के तहत गरीबों को खाने की थाली भी मुफ्त दी जाएगी।

CBSE Board Exams news | CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा का 1 जून को आएगा नया शेड्यूल

Maharashtra lockdown news today | पूरे महाराष्ट्र में 14 अप्रैल की रात 8 बजे से धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान बाजार बंद रहेंगे। हालांकि लोकल ट्रेन और बस बंद नहीं रहेंगी। इन्हें इमरजेंसी सर्विसेस के लिए चालू रखा जाएगा। मेडिकल सामान, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां पहले की तरह काम करती रहेंगी।

बैंक-पेट्रोल पंप समेत IT कंपनियों को छूट | Maharashtra lockdown news today

राज्य में लॉकडाउन के बावजूद सेबी, बैंक, बीमा कंपनियां, ई-कॉमर्स, पेट्रोल पंप, डेटा सेंटर, आईटी कंपनियां खुली रहेंगी। होटल, रेस्टोरेंट टेक अवे और होम डिलीवरी जारी रख सकेंगे। रास्ते के ढाबे और रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन टेक अवे फॉर्मेट में सुबह 7 से रात 8 बजे तक ही काम कर सकेंगे। कंस्ट्रक्शन कंपनियों को भी काम करने की इजाजत होगी, लेकिन उन्हें कर्मचारियों के लिए साइट पर घर रहने का इंतजाम करना होगा।

Uttar Pradesh News| UP के CM योगी आदित्यनाथ को भी कोरोना हुआ, 9 दिन पहले 5 अप्रैल को ली थी Corona वैक्सीन की पहली डोज

धार्मिक स्थल, थिएटर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे | Maharashtra lockdown news today

लॉकडाउन के दौरान सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी। सरकार ने सभी पूजा स्थल, स्कूल-कॉलेज, निजी कोचिंग क्लास, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर को भी 1 मई की सुबह 7 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Uttar Pradesh News Jaunpur News Today | पढे आज की ताजा खबर, 14 April 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार |आज के ताजा समाचार हिंदी में | आज के ताजा समाचार | Jaunpur News

लॉकडाउन में गरीबों को 5400 करोड़ की आर्थिक मदद | Maharashtra lockdown news today

Maharashtra lockdown news today | राज्य सरकार लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद देगी। लॉकडाउन 15 दिन का है, लेकिन सरकार गरीबों को एक महीने तक मदद देगी। इससे करीब 5400 करोड़ रुपयों का बोझ पड़ेगा। इसके तहत इन लोगों को मदद मिल सकेगी..

  • अन्न सुरक्षा योजना के तहत राज्य के करीब 7 करोड़ लोगों को अगले एक महीने तक 3-3 किलो गेहूं और 2-2 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा।
  • सरकार अगले एक महीने तक गरीबों को पका हुआ खाना भी मुहैया कराएगी।
  • संजय गांधी निराधार योजना, इंदिरा गांधी विधवा योजना समेत गरीबों के लिए बनी 3 स्कीम के तहत 35 लाख लोगों को एक-एक हजार रुपए एडवांस दिया जाएगा।
  • महाराष्ट्र इमारत कामगार कल्याण मंडल योजना के तहत 12 लाख मजदूरों को 1500 रुपए का एडवांस मिलेगा।
  • घरेलू कामगार मजदूरों को भी सरकार एक महीने तक आर्थिक मदद देगी।
  • 5 लाख रजिस्टर्ड फेरीवालों को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।
  • 12 लाख ऑटो वालों को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।
  • आदिवासियों को महीने के 2 हजार रुपए सरकार देगी।

पंढरपुर में चुनाव के चलते पाबंदियों से ढील | Maharashtra lockdown news today

राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार रात को कहा कि हालात काबू में करने के लिए सख्ती करनी होगी। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा भार पड़ेगा, तो परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होने कहा कि पंढरपुर में 2-3 दिन में वोटिंग होने वाली है, इसलिए वहां ये नियम मतदान के बाद से लागू होंगे।

मंगलूरू 2021 : तीन मुस्लिम युवकों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला अपना जुर्म

CM ठाकरे की PM मोदी से 5 मांगें | Maharashtra lockdown news today

Maharashtra lockdown news today | राज्य में कोरोना से निपटने के इंतजाम करने के लिए उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। इसमें ऑक्सीजन सप्लाई से लेकर GST फाइलिंग की तारीख में बदलाव तक शामिल है। उद्धव की प्रमुख मांगें इस तरह हैं..

  • एयर फोर्स के हवाई जहाज से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए।
  • GST फाइलिंग की डेट 3 महीने आगे बढ़ाई जाए।
  • लोगों के आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए केंद्र सरकार मदद करे।
  • ब्रिटेन की तरह हमारे यहां भी बड़ी तादाद में वैक्सीनेशन होना चाहिए।
  • अस्पतालों में नए MBBS ग्रेजुएट्स की तैनाती की जाए।

1 thought on “Maharashtra lockdown news today | राज्य में आज रात 8 बजे से 15 दिन का कर्फ्यू, एक महीने गरीबों को मुफ्त खाना देगी सरकार”

Leave a Comment