Nusrat Jahan | नुसरत जहां हैं प्रेगनेंट, पति निखिल को नहीं जानकारी? BJP के यश दासगुप्ता को कर रही हैं डेट? 2021

themagnewz09

Nusrat Jahan
Rate this post
नुसरत जहां बनने वाली हैं मां, पिछले कई महीनों से पति निखिल जैन से रह रही हैं अलग – रिपोर्ट्स का दावा

Nusrat Jahan | हमेशा सुर्खियों में रहने वाली टीएमसी सांसद और ऐक्ट्रेस नुसरत जहां के बारे में ऐसी चर्चा है कि वह प्रेगनेंट हैं। नुसरत जहां (Nusrat Jahan) प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह मां बनने वाली हैं. हालांकि अभी इस बारे में एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. सबसे बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नुसरत के पति निखिल को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने इस बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला ऐक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों में सफल करियर, चुनाव जीतने और निखिल जैन से दूसरे धर्म में शादी (Nusrat Jahan Marriage) को लेकर चर्चा में रहने वाली नुसरत जहां अब दूसरे ही कारणों से सुर्खियों में हैं। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां 6 महीने से प्रेगनेंट (Nusrat Jahan Pregnant) हैं और उनके पति निखिल जैन (Nikhil Jain) को इस प्रेग्नेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि नुसरत और निखिल की शादी भी टूटने की कगार पर है।

पूरी खबर पढ़ें : Shivaji Maharaj | 06 June आज ही दिन हुआ था शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक, जानिए क्यों माना जाता है अहम

नुसरत की तरफ से नहीं आया है कोई जवाब | Nusrat Jahan Pregnancy

नुसरत जहां के बारे में इन खबरों ने तब जोर पकड़ा जब कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा अंदाजा लगाया गया कि वह प्रेगनेंट हैं। हालांकि नुसरत या उनकी टीम ने इस खबर को अभी तक कन्फर्म नहीं किया है मगर सोशल मीडिया पर इस बारे में खूब चर्चा चल रही है। कई बांग्ला न्यूज रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि नुसरत जहां के पति निखिल जैन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पूरी खबर पढ़ें : Mystery 2021| समुद्र किनारे मिला ‘जलपरी का कंकाल, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान

निखिल ने बच्चा अपना मानने से किया इनकार? | Nusrat Jahan Husband Nikhil Jain statement

आनंद की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि निखिल जैन ने कहा है कि उनकी शादी (Nusrat jahan Marriage) टूटने की कगार पर है। वह नुसरत जहां के साथ पिछले 6 महीने से नहीं रह रहे हैं और ऐसे में अगर नुसरत प्रेगनेंट भी हैं तो यह बच्चा निखिल ने अपना मानने से इनकार कर दिया है। निखिल ने यह भी कहा है कि काफी समय से उनके और नुसरत के बीच कोई कॉन्टैक्ट नहीं है।

यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं नुसरत?

पिछले काफी दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि नुसरत जहां बांग्ला ऐक्टर और बीजेपी के नेता यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप (Nusrat Jahan Yash Dasgupta Relationship) में हैं।

Screenshot 318
Nusrat Jahan Nikhil Jain and Yash dasgupta

दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है और इस साल का न्यू इयर भी दोनों ने साथ में राजस्थान में मनाया था। हालांकि इस मुद्दे पर नुसरत के अलावा निखिल या यश दासगुप्ता की तरफ से भी कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।
नुसरत जहां की शादी में नहीं चल रहा सबकुछ ठीक? यश दासगुप्ता को कर रहीं डेट?

Today Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबरें | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

शादी के बाद काफी सुर्खियों में रही थीं नुसरत

बता दें कि नुसरत जहां ने अपने बॉयफ्रेंड रहे बिजनसमैन निखिल जैन से 19 जून 2019 में शादी की थी। नुसरत और निखिल की यह शादी हिंदू, इस्लाम और ईसाई रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और दुर्गा पूजा में शामिल होने पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनकी काफी आलोचना भी की थी जिसका नुसरत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

पूरी खबर पढ़ें : Delhi Lockdown News | सरकार ने किया Lockdown में छूट का ऐलान, खुलेंगे बाजार और मॉल: 50% क्षमता के साथ मेट्रो चलाने का ऐलान

पिछले कुछ दिनों से नुसरत की बीजेपी कैंडिडेट यश दासगुप्ता के साथ रिलेशन की खबरें काफी सुर्खियों में हैं. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है. हालांकि दोनों में से किसी ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.

वहीं निखिल ने अपनी शादी में चल रही दिक्कतों को लेकर कहा था, ‘विवाह बहुत ही पवित्र बंधन है और इसे दूसरे लोग खराब नहीं कर सकते चाहे कोई अंदर से हो या बाहर से. मैं अपने परिवार और इंडियन वैल्यू की काफी इज्जत करता हूं. मैं वही करता हूं जो उस वक्त जरूरी होता है.’

पूरी खबर पढ़ें : यु पी जौनपुर समाचार Today 2021 | आज की बड़ी खबरें | जौनपुर की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार

5 thoughts on “Nusrat Jahan | नुसरत जहां हैं प्रेगनेंट, पति निखिल को नहीं जानकारी? BJP के यश दासगुप्ता को कर रही हैं डेट? 2021”

Leave a Comment