RCB vs DC, IPL 2021 | दिल्ली के ‘गब्बर’ ने आईपीएल में हासिल की एक और खास उपलब्धि

themagnewz09

IPL 2021 Live Telecast
Rate this post

Shikhar Dhawan IPL Record | IPL 2021 | गब्बर के नाम से मशहूर बाएं हाथ के दिग्गज भारतीय ओपनर शिखर धवन ने एक बार फिर अपने बल्ले का दिखाया है। वो अर्धशतक से तो चूक गए लेकिन आईपीएल 2021 के अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने शुक्रवार को दुबई के मैदान पर अच्छी पारी के साथ-साथ एक और खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।

IPL 2021 | शिखर धवन ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। वो पृथ्वी शॉ के साथ पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करने के बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल का शिकार बन गए लेकिन इससे पहले 2 छक्कों और 3 चौकों से सजी इस पारी के दम पर अपनी टीम को एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत दे दी।

IPL 2021| इसके साथ ही शिखर धवन ने आईपीएल में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL में खेलते हुए 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। शिखर धवन 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स में आए थे और तब से अब तक इसी टीम के साथ हैं।

Shikhar Dhawan, RCB vs DC

शिखर धवन  |  तस्वीर साभार: Twitter | IPL NEWS

अगर बात करें IPL इतिहास की तो धवन अब तक आईपीएल में 190 मैच खेलते हुए 5741 रन बना चुके हैं। वो सर्वाधिक आईपीएल रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली (6240 रन) के बाद दूसरे पायदान पर हैं। वहीं अगर बात करें मौजूदा आईपीएल सीजन ( IPL 2021) की तो यहां अब तक शिखर धवन 14 मैचों में 544 रन बना चुके हैं। वो ऑरेंज कैप की दौड़ में केएल राहुल (13 मैचों में 626 रन) और फाफ डुप्लेसिस (14 मैचों में 546) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

मुख्य बातें IPL 2021 | IPL NEWS | IPL MATCH TODAY

  • दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन की एक और शानदार पारी
  • आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए खास रिकॉर्ड बनाया
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार पारी को अंजाम दिया

Our Social Links and contact details

MagNewz Social links
Follow us on
Subscribe our YouTube:-https://www.youtube.com/magnewz
Follow us on Twitter:- https://twitter.com/MagNewz
Follow us on Instagram:- https://www.instagram.com/magnewz.in/
Facebook:- https://www.facebook.com/magnewzofficial/

For advertisement and joining process visit the following contact details
Our News Web Portals: http://themagnewz.in/ & www.defencenews.magnewz.in
Send your resume on our info id:: info@themagnewz.in

Leave a Comment