Janmashtami 2021 | 101 साल बाद बन रहे इस योग में जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें पूजा,बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए पूजा में शामिल करें ये चीजें, कान्हा देंगे आर्शीवाद

themagnewz09

Janmashtami
Rate this post

Janmashtami 2021 : भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं।

भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को ये चीजें अतिप्रिय हैं। आइए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए…

j2
Janmashtami 2021 30 August

माखन

  • भगवान श्री कृष्ण को माखन अतिप्रिय होता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग जरूर लगाएं। भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाने के बाद माखन को प्रसाद स्वरूप खा लें।

मोरपंख

  • भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में मोरपंख भी धारण करते हैं। भगवान श्री कृष्ण की पूजा में मोरपंख भी रखें। भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख लगा हुआ मुकुट ही पहनाएं। घर में मोरपंख रखना शुभ होता है।

Afganistan News | Kabul Airport के पास लगातार 2 बम धमाके, 13 लोगों की मौत; 15 घायल

तुलसी

  • भगवान श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी को जरूर शामिल करें। भगवान श्री कृष्ण को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ ही तुलसी की पूजा भी करें।

बांसुरी

  • भगवान श्री कृष्ण बांसुरी बजाते हैं। जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी को जरूर शामिल करें। श्री कृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय होती है।

पंचामृत

  • भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। पंचामृत मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद से बनाया जाता है। भगवान को पंचामृत का भोग लगाने के बाद प्रसाद स्वरूप पंचामृत का सेवन करें।

Shamli News | सैंट. आर. सी. काॅन्वेंट स्कूल, शामली में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक जन्माष्टमी का त्यौहार छात्र/छात्राओं द्वारा अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 2021

Shri Krishna Janmastami 2021: ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, इस बार 101 साल बाद जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है. इस योग में अपनी राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें. महालाभ होगा.

101 साल बाद बन रहे इस योग में जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें पूजा, जानें विधि व महत्व

Shri Krishna Janmastami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जायेगी. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 101 साल बाद इस बार जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है. जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है. इस योग पर भक्त अपनी राशि के अनुसार पूजन विधि से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें तो महा लाभ होगा. 

j3
Janmashtami 2021 | Janmastami quotes

ऐसे होता है जयंती योग का निर्माण

जब मध्यरात्रि {अर्धरात्रि} को अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का संयोग एक साथ मिल जाता है. तब जयंती योग का निर्माण होता है. इस बार इसी योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा.

जयंती योग पर राशि के अनुसार करें पूजा | Shri Krishna Janmastami 2021

मेष राशिमेष राशि वाले लोग सर्वप्रथम राधाकृष्ण को जल से स्नान कराएं. तत्पश्चात लाल वस्त्र पहनाएं और कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री या अनार के साथ दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं.

Subscribe Magnewz on YouTube | 

वृषभ राशि : चांदी के वर्क से भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करें. तत्पश्चात सफेद वस्त्र एवं सफेद चंदन अर्पित करें. अब शहद, दूध, दही, माखन व रसगुल्लों का भोग लगाएं.

मिथुन राशि : राधाकृष्ण को दूध से स्नान कराएं. उसके बाद लहरिया वाला वस्त्र पहना कर पीला चंदन अर्पित करें. अब केला, सूखा मेवा व दही का भोग लगायें.

कर्क  राशि : राधा कृष्ण को केसर से स्नान कराकर सफेद वस्त्र पहनाएं. पूजन में नारियल या नारियल की मिठाई और केसर युक्त दूध का भोग लगाएं.

j1

Janmashtami 2021 | Janmastami quotes

सिंह राशि :  शहद और गंगाजल मिलाकर श्री कृष्ण को स्नान कराएं. उसके बाद उन्हें गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं. अब अष्टगंध का तिलक लगाएं और गुड़ और माखन मिश्री का भोग लगाएं.

कन्या राशि :  श्री राधाकृष्ण को घी और दूध से स्नान कराएं. उसके बाद हरे रंग के वस्त्र पहनाएं एवं सूखा मेवा, दूध, इलाइची, लौंग का भोग लगाएं.  

तुला राशि : श्री राधाकृष्ण को दूध और चीनी से स्नान कराएं और केसरिया या गुलाबी रंग का  वस्त्र पहना कर केला, सूखा मेवा व दूध की बनी मिठाई, माखन-मिश्री और घी का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि : श्री बांके बिहारी को दूध, दही, शहद, चीनी और जल से स्नान कराकर लाल वस्त्र पहनाएं. पूजा के दौरान गुड़ और नारियल से बनी मिठाई, मावा, माखन या दही में से किसी एक चीज से भोग लगाए.

धनु राशि : श्री राधाकृष्ण को दूध और शहद से स्नान कराएं. उन्हें पीले रंग का वस्त्र पहनाएं.  पूजा में केला, अमरूद व पीली मिठाई का भोग लगाएं.

मकर राशि :  भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराएं. नारंगी रंग का वस्त्र पहनाकर मीठा पान अर्पित करें तथा मिश्री का भोग लगाएं.

कुंभ राशि :  श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान एवं दूध से अभिषेक कराएं. नीले रंग का वस्त्र पहनाकर सूखा मेवा व लाल मिठाई {बालूशाही} का भोग लगाएं.

मीन : श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान कराएं. पीताम्बरी पहनाएं. पूजा के दौरान नारियल, दूध, केसर या मावे की बनी मिठाई से भोग लगाएं.

Leave a Comment