UP news today | UP में रविवार को रहेगा Lockdown, मास्क नहीं पहना तो लग सकता है एक हजार से 10 हजार तक का जुर्माना

themagnewz09

UP News Today
Rate this post

UP news today | 16 अप्रैल UP Lockdown: पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का एलान, मास्क नहीं लगाने पर एक हजार का जुर्माना.

लखनऊ | UP news today | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही मास्क (Mask) नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में 10 हजार का जुर्माना वसूल किया जाएगा.

लॉकडाउन के दौरान चलेगा ये अभियान | UP news today

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का एलान किया गया गया है. इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा.

PM Cares Fund से देश में 100 नए अस्पतालों में स्‍थापित किए जाएंगे ऑक्सीजन संयंत्र, सरकार ने लिया फैसला | Ministry of health and family welfare

लॉकडाउन की अवधि के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनेटाइजेशन के साथ फॉगिंग की जाएगी. राज्य सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार लॉकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दफ्तर बंद रहेंगे.

Jaunpur News Today in HIndi | पढे आज की ताजा खबर, 16 April 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार |आज के ताजा समाचार हिंदी में | आज के ताजा समाचार | Jaunpur News

ये हैं जरूरी दिशा-निर्देश | UP news today | पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकएन्ड लॉक डाउन

  • यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी.
  • आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे.
  • इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा.
  • मास्क न लगाने पर अब पहली बार मे 1000 और अगली बार 10 हज़ार रुपये का जुर्माना
  • प्रदेश में संडे को साप्ताहिक बंदी रहेगी.

कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने आज सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं.

किरीट सोमैया का आरोप | सचिन वाजे की छह कंपनियों में शिवसेना के दो नेता साझेदार..

2 thoughts on “UP news today | UP में रविवार को रहेगा Lockdown, मास्क नहीं पहना तो लग सकता है एक हजार से 10 हजार तक का जुर्माना”

Leave a Comment