Weather Update 2022 | भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में बारिश की संभावना, उत्तर भारत के इन राज्यों में गर्मी छुड़ाएगी पसीना

themagnewz09

Weather Update
Rate this post

Weather Update | देश के ज्यादातर हिस्से में पिछले एक हफ्ते से अचानक गर्मी काफी ज्यादा ही बढ़ गई है। अगर गर्मी का अभी ये हाल है तो मई-जून में गर्मी तो लोगों को बुरा हाल कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से कोई ज्यादा राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है।

देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। वही मैदानी राज्यों में दिन में हवा चलने की गति में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के ज्यादा आसार नहीं है।

Google Maps App 2022 | गूगल मैप्स क्रैश होने से करोड़ों यूजर्स परेशान, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

Weather Update live | मौसम विभाग के अनुसार मौसम की मौजूदा स्थिति सामान्य नहीं है। इस बार गर्मी समय से पहले आ गई है। दरअसल अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में गहरा दबाव बना हुआ है। हालांकि इस दबाव के तेज होकर चक्रवात में बदलने और उत्तर म्यांमार तट की ओर उत्तर दिशा में बढ़ने की उम्मीद है।

Pakistan News India 2022 | इमरान खान को देना ही होगा इस्तीफा? बाजवा ने मुकर्रर कर दिया समय, सेना को मनाने की कोशिश विफल

वहीं पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। जिस कारण चक्रवाती हवाओं का असर पश्चिमी राजस्थान पर साफ दिखाई देगा।

Today Breaking News | चौंकाने वाला खुलासा | जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने कहा- पुलिस ने पकड़ा था 70 आतंकियों का पहला ग्रुप, सियासी दबाव में छोड़ दिया

इन राज्यों में हो सकती है बारिश | Weather Update live

वहीं आने वाले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। इसी के ही साथ अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है।

Subscribe Magnewz on YouTube |  Subscribe and Support

जानें- आप कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम | Weather Delhi

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी. दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

The Kashmir Files box office | विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने रचा इतिहास, कमाई की आंधी में ध्वस्त हुए पुराने रिकॉर्ड | Movie Review

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी | Weather Update | weather news 12

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने 23 और 24 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 23 मार्च से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

Leave a Comment