यु पी जौनपुर समाचार Today | आज की बड़ी खबरें | Jaunpur की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | 2021

themagnewz09

Updated on:

यु पी जौनपुर समाचार today
Rate this post

यु पी जौनपुर समाचार Today 21 May 2021 | आज की बड़ी खबरें | जौनपुर की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार

यु पी जौनपुर समाचार Today 19 May | गभिरन News | मरणासन्न हालत में मिले युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम, नग्न अवस्था मे मिले युवक की नही हो पायी शिनाख्त

यु पी जौनपुर समाचार Today | गभिरन | हैदरपुर गांव में शनिवार की भोर एक नग्न अवस्था में मारपीट कर मरणासन्न हालत में फेंके गये युवक को देख सनसनी फैल गई। मौके पर पहुँची पुलिस एंबूलेंस से उसे सीएचसी भेजवाया। घायल युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। युवक की शिनाख़्त नहीं हो सकी है।

गांव की दलित व लाला बस्ती के बीच सुनसान स्थल की तरफ कुछ ग्रामीण भोर में टहलने के लिए गये थे। वहां कटहल के पेड़ के नीचे पूर्ण नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में एक युवक पड़ा था। पहले तो लोगों ने सोचा की शव पड़ा है। लेकिन जब नजदीक जाकर देखे तो उसकी सांसे चल रही थी। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।

आज की बड़ी खबरें | Corona Vaccine | रूसी वैक्सीन Sputnik-V की कीमत का ऐलान, 995.4 रुपये में मिलेगा टीके का एक डोज…

मौके पर अपराध निरीक्षक शीतल चन्द्र हमराहियो संग पहुंच गये। घायल को अस्पताल भेजवाया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घायल की दशा देख कयास लगाया जा रहा है कि मामला आशनाई से जुड़ा हुआ होगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

यु पी जौनपुर समाचार Today | सिंगरामऊ | पुत्री की डोली उठने से पहले ही उठी पिता की अर्थी, शादी के दिन ही पिता की मौत से परिजनों में कोहराम

सिंगरामऊ। स्थानीय क्षेत्र के सिंघावल गांव निवासी सुरेश कुमार मिश्र के घर शुक्रवार को बारात आनी थी। बारात आने के पहले ही सुबह लड़की के पिता की अचानक मौत हो जाने से परिवार सदमे में है।पुत्री की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ जाने से इस घटना को लेकर लोग सदमे में है।

आज की बड़ी खबरें | MP में 17 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू में राहत के संकेत, जानिए किन जगहों पर मिल सकती है ढील

बताया उक्त गांव निवासी सुरेश कुमार मिश्रा रात में खा पीकर अच्छे से सो गए।सुबह जब वो सोकर नही उठे तो लोगों ने देखा वो अपने बिस्तर पर मृत पड़े थे। अचानक हुई इस घटना को लेकर घर मे कोहराम मच गया। शनिवार को ही सुरेश की पुत्री की शादी के लिए करौदीकला से बारात आनी थी, घर मे ख़ूब चहल-पहल थी लेकिन अचानक इस हृदयविदारक घटना हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

Subscribe Magnewz on YouTube | ISRAEL WAR LIVE NEWS UPDATES

लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी हो गए। पुत्री की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ जाना घर मे जैसे पहाड़ टूट गया हो। यह एक हृदय विदारक घटना से कम नहीं है।

आज की बड़ी खबरें | Today Latest Hindi News 2021 | आज की ताजा खबर | आज की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Hindi News

यु पी जौनपुर समाचार Today | सिंगरामऊ | दस हजार के इनामी को पुलिस ने भेजा जेल, अंतर्जनपदीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यु पी जौनपुर समाचार Today | सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय थाने पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने स्थानीय थाने में आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त चुम्मन पाल उर्फ अरुण पाल पुत्र राम अकबाल पाल निवासी भिखारीपुर कला, मुस्तफाबाद थाना मछली शहर को गुरुवार को रात में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहितियापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

sarab
यु पी जौनपुर समाचार Today | यु पी जौनपुर समाचार live | यु पी जौनपुर समाचार

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि थाने में तस्करी करके ले जाई जा रही अवैध शराब के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उक्त व्यक्ति वांछित था। पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार करके आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, जितेंद्र पांडेय,सुदीप सिंह, संजय यादव, अर्जुन यादव शामिल रहे।

यु पी जौनपुर समाचार Today | जंघई | ट्रेन की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत

यु पी जौनपुर समाचार Today | जंघई। क्षेत्र के जंघई रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई मौत की सूचना मिलने पर आरपीएफ जीआरपी तथा सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई मामला सिविल पुलिस का होने के कारण जंघई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जंघई क्षेत्र के जंघई -निभापुर रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम सेमरी के पास बीती रात 8:00 बजे मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई.

अधेड़ की मौत की सूचना मिलने पर आरपीएफ जीआरपी तथा सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई मामला सिविल पुलिस का होने के कारण जंघई चौकी इंचार्ज हरिनारायण पटेल ने शव को कब्जे मे ले लिया मृतक की पहचान नही हो पाई है मृतक सफेद कुर्ता पैजामा पहना था उसके दाहिने हाथ में रामप्रेम लिखा था थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश ने बताया की जंघई रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कटने से मौत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है मृतक की पहचान नही हो पाई है शव को पहचान कराई जा रही है।

यु पी जौनपुर समाचार Today | मड़ियाहूं News | अवैध शराब की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

madiyahun
यु पी जौनपुर समाचार Today | यु पी जौनपुर समाचार live | यु पी जौनपुर समाचार

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर उप जिलाधिकारी मडियाहू मंगलेश दुबे तथा क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मडियाहू पुलिस टीम बेलवा के ईंट भट्टे पर छापेमारी कर अवैध शराब की सूचना पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर जांच पड़ताल किया परंतु कही से कोई भी चीज बरामद नहीं हुई। उसके उपरांत बेलवा बाजार व ढाबों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पूरे बाजार में हड़कंप मचा हुआ था।

Reporter Abhishek Jaunpur Magnewz India

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप TheMagNewz पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ TheMagnewz पर..

1 thought on “यु पी जौनपुर समाचार Today | आज की बड़ी खबरें | Jaunpur की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, आज की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार | 2021”

Leave a Comment